Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सामान्य प्रेक्षक डॉ किरण एच कुलकर्णी ने कंट्रोल रूम,  सी-विजिल कक्ष एवं एमसीएमसी कक्ष का किया निरीक्षण…

सामान्य प्रेक्षक डॉ किरण एच कुलकर्णी ने कंट्रोल रूम,  सी-विजिल कक्ष एवं एमसीएमसी कक्ष का किया निरीक्षण
 
 जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक डॉ किरण एच कुलकर्णी (आईएएस) ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए कंट्रोल रूम, सी-विजिल कक्ष एवं एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण किया।
       सामान्य प्रेक्षक डॉ कुलकर्णी ने कंट्रोल रूम में निर्वाचन से संबंधित शिकायतों के बारे में जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन से संबंधित प्राप्त शिकायतों को संबंधित तक पहुंचाये ताकि पारदर्शिता और विश्वसनीयता के साथ शिकायतों का निराकरण त्वरित किया जाए। प्रेक्षक ने सी विजिल एप्प के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों की कुशलतापूर्वक त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
       इसके उपरांत उन्होंने एमसीएमसी के अंतर्गत बनाई गई तीन अलग-अलग मॉनिटरिंग टीम प्रिंट मीडिया इकाई, सोशल मीडिया इकाई और इलेक्ट्रानिक मीडिया इकाई के कार्याे की बारीकी से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रिंट मीडिया में प्रकाशित पेड न्यूज, फेक न्यूज, भ्रामक न्यूज के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म की जानकारी ली। इस दौरान अपर कलेक्टर लवीना पांडेय, गुड्डु लाल जगत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  कुलदीप यादव ने पास किया फिटनेस टेस्ट, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!