Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सामान्य प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, मतगणना स्थल, सामग्री मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी…

सामान्य प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
 
मतगणना स्थल, सामग्री मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी
 
 जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक डॉ किरण एच कुलकर्णी, जे गणेशन, पुलिस प्रेक्षक एम. अर्शी, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में स्थित तीनों विधानसभा के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष एवं सुरक्षा मानकों का भी निरीक्षण किया।
         कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने प्रेक्षकों को मतदान सामग्री वितरण, मतदान सामग्री वापसी की मूवमेंट, मतगणना स्थल तक पहुंच मार्ग, बिजली, सुरक्षा संबंधी, विधानसभावार आगमन, निकासी तथा पार्किंग व्यवस्था की जानकारी दी। प्रेक्षकों ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए पृथक-पृथक स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, निर्वाचन संबंधी सामग्रियों का वितरण एवं वापसी, मतगणना, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा आदि कार्य के किये जा रहें तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, अपर कलेक्टर लवीना पांडेय, अपर कलेक्टर गुड्डु लाल जगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी, सर्व रिटर्निंग अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  CG NEWS : बस्तर वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों की सूची से बाहर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!