Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कांग्रेस सरकार में गाँवो में बह रही विकास की गंगा- राजकुमार साहू… भैसदा में छतदार चबूतरा निर्माण का सभापति ने किया भूमिपूजन…

कांग्रेस सरकार में गाँवो में बह रही विकास की गंगा- राजकुमार साहू
 
भैसदा में छतदार चबूतरा निर्माण का सभापति ने किया भूमिपूजन
 
जांजगीर-चांपा। नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भैसदा में 2 लाख 90 हजार की लागत से छतदार चबूतरा एवं एक लाख की लागत से हैण्डपम्प निर्माण का भूमि पूजन जिला पंचायत के सभापति राजकुमार साहू द्वारा किया गया भूमि पूजन कार्यक्रम में श्री साहू ने विधिवत पूजा-अर्चना और श्रीफल तोड़कर किया। उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सभापति राजकुमार साहू ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से गांव में विकास की गंगा लगातार बह रही है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांव एवं ग्रामीणों के लाभ के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है इन सभी योजनाओं का लाभ उठाकर ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं, मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा गांव में पीने के लिए पानी, चलने के लिए सड़क, उनके द्वारा किसानों के खून पसीने की कमाई धान की एक-एक दाना को समर्थन मूल्य खरीद कर किसानों को मजबूत कर रहे है। भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रमोद सिंह, अमित सिंह, आचार्य अमित मिश्रा,  ग्राम पंचायत सरपंच शिवकुमार साहू, पिंकी सिंह, संतोष साहू, विजयपाल साहू, जगदीश साहू, दिलीप,  पंडित सुरेश कुमार पांडे, तिरिथ साहू, ठाकुर सूरज सिंह सहित अन्य ग्रामीण जन मौजूद थे।

See also  CG NEWS:अधिकारी ने शराबी सचिव को पकड़ा, तत्काल किया सस्पेंड...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!