Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में खुलेआम चल रहा लाखो का जुआ अन्य जिलों से आ रहे जुवाड़ी…

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिला जुआ को लेकर काफी बदनाम है, वही जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में लाखो का जुआ खुलेआम चल रहा है। क्षेत्र में अलग-अलग जगह बदलकर विभिन्न स्थानों में फिर से जुआ का खेल शुरू हो गया है शिवरीनारायण क्षेत्र के कुरियारी गांव में जिले के विभिन्न स्थानों से जुआ खेलने जुआरी सक्रिय हो गए हैं। शिवरीनारायण क्षेत्र के कई स्थानों पर फिर से जुआ का फड़ लगने लगा है। जुआ के अड्‌डों से फोटो भी वायरल होने लगे हैं जुआ पर नियंत्रण लगाना शिवरीनारायण पुलिस के लिए भारी कठिन चुनौती साबित हो रहा है।
पुलिस प्रशासन की नजर को मात दे के चला रहे जुवा:- 
कुरियारी गांव में लाखों रुपए की चल रही जुए की जानकारी पुलिस को नहीं है। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों का मानना है कि पुलिस की दृष्टि और मुखबिरी तंत्र फेल हो गई है। जिसके चलते क्षेत्र में इतनी बड़ी जुआ चल रही जुआ के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
जुआरियों को आश्वस्त किया जाता है कि वे खेलें पकड़ाने की चिंता न करें। ऐसे लोग अपने मुखबीरों को भी चारों दिशाओं में सक्रिय करके रखते हैं, जो फड़ की दिशा में जाने वाले किसी भी अनजान अथवा संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी पहले ही दे देते हैं। शिवरीनारायण में पूर्व में लगातार कार्रवाई के कारण कई महीनो तक जुआ बंद था। पूर्व में शिवरीनारायण में एक टीआई ने एक बड़े जुआ खिलाने वाले के घर में दबिश देकर करीब सवा लाख का बड़ा जुआ पकड़ा था। इसके बाद उस टीआई की यहां से बिदाई हो गई थी। इसके बाद से यहां से जुआ बिर्रा की ओर शिफ्ट हो गया था। अब बिर्रा क्षेत्र में तो जुआ हो ही रहा है। एक बार फिर शिवरीनारायण व आसपास जुआरी सक्रिय हो गए हैं। इस क्षेत्र में बड़ा फड़ लगने लगा है।
सुविधाओं का रखा जाता है विशेष ख्याल
जुआ प्रमियों के लिए आलीशान होटलों जैसे सुविधा उपलब्ध कराया जाता है ताकि उन्हें किसी तरह की कोई असुविधा महसू न हो बिसलेरी पानी से लेकर पाउच सिगरेट,स्पेशल वेरायटी का शराब के साथ चाय नास्ता चखना आदि मार्केट दाम से अधिक मूल्य में यहाँ उपलब्ध कराई जा रही है। इतना सब होने के बाद भी शिवरीनारायण पुलिस को उक्त जगह के बारे में जानकारी का न होना अपने में एक सवाल लिए साबित हो रहा है।

See also  कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में संकटप्पन जंगली भेड़ियों की हुई वापसी... वन्य प्राणियों के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!