Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गजेंद्र यादव का भव्य स्वागत : मुकुट और बांसुरी से सम्मानित, समाज भावुक और गौरवान्वित

सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ ने मंत्री निवास दुर्ग में किया ऐतिहासिक अभिनंदन समारोह,

सूरजपुर। प्रदेश की राजनीति में नई सोच और नई ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करने वाले, नवगठित मंत्रिमंडल में शामिल स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री तथा दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव का सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ ने दुर्ग स्थित उनके निज निवास पर ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में पहुँचे समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, जयघोष और परंपरागत आदर सत्कार के साथ मंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान समाज की ओर से उन्हें चाँदी का मुकुट और बांसुरी भेंट की गई। मुकुट जहाँ नेतृत्व, शक्ति और सम्मान का प्रतीक माना गया, वहीं बांसुरी को प्रेम, करुणा और सामाजिक समरसता का द्योतक बताते हुए इसे भगवान श्रीकृष्ण से जोड़कर विशेष महत्व दिया गया।
उपहार पाकर भावुक हुए मंत्री यादव
इस सम्मान को स्वीकार करते हुए मंत्री गजेंद्र यादव भावुक हो उठे। उन्होंने समाज के प्रति अपने आत्मीय संबंधों को दोहराते हुए कहा
“आज का यह सम्मान मेरे लिए केवल गर्व का क्षण नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी का संदेश भी है। राजनीति में मेरी जो भी भूमिका बनी है, वह समाज के सहयोग और आशीर्वाद की देन है। मंत्री पद मेरे लिए पद का सम्मान नहीं, बल्कि जनता की सेवा का अवसर है।”
उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को शिक्षा और रोजगार में मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। शिक्षा और ग्रामोद्योग विभाग समाज के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं और सरकार उसी दिशा में काम कर रही है।

See also  “शिव को एक लोटा जल, कथावाचक को 31 लाख”

“गजेंद्र यादव पर समाज को गर्व” : युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष

युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर यादव ने कहा—
“गजेंद्र यादव जैसे नेता पर पूरे समाज को गर्व है। वे राजनीति ही नहीं, बल्कि समाज सेवा में भी निरंतर अग्रणी रहे हैं। मंत्री पद पर पहुँचकर उन्होंने न सिर्फ यादव समाज, बल्कि प्रदेश की जनता का गौरव बढ़ाया है। हम सब उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज के उत्थान में कार्य करेंगे।”

समाज के उत्थान के मुद्दों पर चर्चा

Advertisment

अभिनंदन समारोह के दौरान समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मंत्री के समक्ष कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। इनमें—

यादव समाज के लिए छात्रावासों की संख्या बढ़ाने,

See also  कक्षा 12 वीं में क्रीति अग्रवाल ने 96.20 प्रतिशत अंक के साथ पूरे प्रदेश 6वां और गोविन्द आदित्य ने 95.60 प्रतिशत अंक के साथ 9वां स्थान किया प्राप्त...

ग्रामीण युवाओं के लिए ग्रामोद्योग आधारित प्रशिक्षण केंद्र खोलने,

पिछड़े वर्ग के छात्रों को शिक्षा में विशेष अवसर देने,

समाज की सांस्कृतिक व धार्मिक धरोहरों के संरक्षण की माँग प्रमुख रही।

मंत्री ने सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर ठोस पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और ग्रामोद्योग के क्षेत्र में योजनाएँ बनाकर समाज के साथ-साथ प्रदेश के विकास की दिशा तय की जाएगी।

गौरव का क्षण बना अभिनंदन समारोह

स्वागत कार्यक्रम में पूर्व नपं अध्यक्ष राजेश यादव, प्रदेश महासचिव युवा प्रकोष्ठ सूरज यादव, गणेश यादव, रामलखन यादव, भुनेश्वर यादव, चन्द्रप्रकाश यादव, संतोष यादव, दिनेश यादव, प्रवीण यादव, जीवन यादव, रूपेश यादव, घनश्याम यादव, कैलाश यादव, पवन साय, हीरालाल यादव, गजेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

See also  Nostradamus Predictions 2026 : नास्त्रेदमस की खौफनाक भविष्यवाणियां, युद्ध और तबाही के संकेत

पूरा आयोजन समाज के उत्साह, एकजुटता और मंत्री के प्रति आस्था का प्रतीक बना। कार्यक्रम के अंत में वातावरण “जय श्रीकृष्ण”” के नारों से गूँज उठा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!