Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने बद्रीनाथ धाम के लिये तीर्थ यात्री के जत्थे को किया रवाना…

जांजगीर-चांपा। छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने ग्राम जर्वे (च) में बद्रीनाथ जाने वाले तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पिछले दिनो ग्राम जर्वे (च) व आस-पास के ग्रामीणजनों व किसानों का एक जत्था जिसमें 65 तीर्थ पर्यटन शामिल थे, वे सपेशल बस द्वारा तीर्थ यात्रा के लिये रवाना हुये। ये सभी तीर्थ यात्री बद्रीनाथ, केदारनाथ सहित चारों धाम की यात्रा करेंगे इसके साथ ही देश के अन्य महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों का भी दर्शन करेंगे। यात्रियों के इस जत्थे में महिलाये इस शामिल है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने ग्राम जर्वे (च) पहुंचकर तीर्थ यात्रा में जाने वाले सभी यात्रियों से भेट किया तथा उन्हे सफल यात्रा जा शुभकामनाएं दी। श्री चंदेल ने सभी यात्रियों को गमछा भेट कर व श्रीफल से अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को कहा कि तीर्थ यात्रा में जाने वाले व्यक्ति सौभाग्यशाली होते है यह यात्रा करीब 30 दिनो की है। यात्री बस को उन्होंने हरी झंडी दिखाकर विधिवत रूप से रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, रोहित कश्यप, रितेश मोनू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में यात्रिगण, ग्रामीणजन, भाजपा के कार्यकर्तागण व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

See also  मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए कार्यक्रम जारी, 01 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि में तैयार होगी फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली, 4 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, राज्य के सभी मतदान केन्द्रों में 12-13 अगस्त और 19-20 अगस्त को आयोजित होंगे विशेष शिविर....

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!