Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ग्राम गोधना में 56 सदस्यीय महिला कमांडो टीम का गठन, अपराध नियंत्रण में निभाएंगी अहम भूमिका

'सजग नागरिक, सख्त प्रहरी' अभियान के तहत एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने महिलाओं को दिलाई सामाजिक सुरक्षा की जिम्मेदारी, निकाली जागरूकता रैली

जांजगीर-चांपा, 25 जुलाई। जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिस-जन सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सजग नागरिक, सख्त प्रहरी” अभियान के तहत थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम गोधना में 56 सदस्यीय महिला कमांडो टीम का गठन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) स्वयं ग्राम गोधना पहुंचे और ग्रामीणों के साथ संवाद कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में जनसहभागिता की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने नवगठित महिला कमांडो टीम की सराहना करते हुए कहा कि समाज में अपराधों की रोकथाम केवल पुलिस के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही सुरक्षित और अपराधमुक्त वातावरण तैयार किया जा सकता है। उन्होंने टीम की सभी महिलाओं से अपील की कि यदि क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब की बिक्री, नशे का कारोबार अथवा अन्य किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

See also  बैंक से लोन दिलाने के नाम पर धोखाधडी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थाना बलौदा पुलिस की कार्यवाही...

इस दौरान पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गांव में जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को कानून का पालन करने, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने भी अभियान का समर्थन करते हुए गांव को अपराध एवं नशामुक्त बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया।

महिला कमांडो टीम के गठन के बाद सभी 56 सदस्यों को पहचान स्वरूप टोपी एवं सीटी वितरित की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह टीम गांव में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, महिलाओं को जागरूक करने, सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामलों में पुलिस की सहायता करने तथा जरूरत पड़ने पर तत्काल सूचना उपलब्ध कराने का कार्य करेगी।

See also  सीएसआर मद से कार्य स्वीकृति में लापरवाही पर विधायक ने उठाए सवाल, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

कार्यक्रम में महिलाओं ने समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने, गांव को अपराध, नशा और अन्य सामाजिक बुराइयों से मुक्त बनाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Advertisment
  • अभियान के प्रमुख उद्देश्य
  • महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था में सक्रिय भागीदार बनाना।
  • जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जनसहयोग प्राप्त करना।
  • पुलिस और आम नागरिकों के बीच विश्वास, संवाद एवं सहयोग को मजबूत करना।
  • गांवों में सुरक्षित, जागरूक और अपराधमुक्त सामाजिक वातावरण का निर्माण करना।
  • महिलाओं को नेतृत्व प्रदान कर सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए प्रेरित करना।
See also  नगरीय प्रशासन विभाग की विकास प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना की झलक, देख सकते हैं बड़े शहरों के आवासीय निर्माण के मॉडल...

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!