Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भिलाई नगर निगम के पीछे मिली युवक की लाश,सब्जी मंडी में करता था हमाली का काम, जांच में पहुंची फोरेंसिक टीम…

भिलाई। भिलाई नगर निगम मुख्यालय के पीछे और सुपेला सब्जी मंडी से लगे एरिया में एक 32 वर्षीय युवक की लाश मिली है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस और फरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि भिलाई नगर निगम मुख्यालय भवन के पीछे सुनसान एरिया में एक युवक की लाश पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की जब सिनाख्त करवाई गई तो लोगों ने बताया कि उस युवक को सुपेला सब्जी मंडी में देखा गया है।

सुपेला सब्जी मंडी के व्यापारियों से जब पहचान कराई गई तो उन्होंने उसकी पहचान महेन्द्र पाटिल निवासी राम नगर भिलाई के रूप में की। व्यापारियों ने बताया कि महेंद्र सुपेला सब्जी मंडी में ही हमाली का काम करता था। वो तीन भाइयों में तीसरे नंबर का भाई था। व्यापारियों ने बताया कि वो काफी नशा करता थी। इसी के चलते उसकी मौत हुई होगी।

See also  कलेक्टर ने बाढ़ संवेदनशील क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

सुपेला पुलिस ने भी अपनी शुरुआती जांच में मौत का कारण अधिक नशा बताया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि लोगों ने युवक को आखिरी बार गुरुवार की सुबह 10:30 बजे मंडी के पास देखा था। जिस जगह पर युवक की लाश मिली वहां वो अक्सर नशा करने जाता था।

फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी राजेश मिश्रा का कहना है कि वो युवक के दोस्तों से भी पूछताछ कर रहे हैं, जिनके साथ वो रहता और नशा करता था। घटना स्थल पर वो अकेले गया था या किसी के साथ इसकी भी जांच की जा रही है।

Advertisment

लाश के पास मिली सिरिंज

See also  सत्रह राज्यों के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के नरवा विकास का स्थल में जाकर किया अवलोकन... दल द्वारा लघु वनोपजों के प्रसंस्करण केन्द्र दुगली का भी भ्रमण...

पुलिस को जिस जगह पर लाश मिली है, वहीं पर एक खाली सिरिंज भी मिली है। नशे के आदी युवा नशामुक्ति केंद्र से दवा को लेकर यहां आते हैं। इसके बाद उसे एक इंजेक्शन में डालकर आग में गर्म करते हैं। इसके बाद उसे अपने हांथ की नशों में इंजेक्ट करते हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!