Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

खाद्य मंत्री बघेल ने 88 छात्राओं को किया साइकिल वितरण…

रायपुर। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने विगत दिवस बेमेतरा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरता में विद्यार्थियों को सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9 वीं के 88 पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया। मंत्री ने कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्राओं को कहा कि पैदल आने जाने की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण का निर्देश संबंधितों को दिए हैं।

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता का ही परिणाम है कि आज ग्रामीण क्षेत्र की छात्राएं साइकिल से स्कूल आना-जाना कर नियमित अध्ययन कर आगे बढ़ रही हैं। मंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार बेटीयों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश प्रदान कर रही है जिससे बेटीयां पढ़ लिखकर अपने परिवार के साथ क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए आगे बढ़े।

See also  सांसद कमलेश जांगड़े की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक सम्पन्न, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को करें लाभान्वित - सांसद कमलेश जांगड़े

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नरसिंह प्रसाद जसवाल एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष लोकेश साहू एवं गणमान्य नागरिक शिक्षक एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!