Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ब्रेकिंग: अतिथि देवो भव की परंपरा को निभाते हुए जनदर्शन के लिए जुट रहे आवेदकों का हो रहा स्वागत, आज से जनदर्शन का आगाज बड़ी संख्या में आवेदक जुट रहे मुख्यमंत्री निवास में…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन आज से आरंभ हो रहा है। जनदर्शन में जुट रहे नागरीकगणों का स्वागत अतिथि देवो भव की परंपरा के अनुकूल पुष्पमाला से स्वागत कर किया जा रहा है।

जनदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री आवास में जुट रहे हैं।

मुख्यमंत्री के जनदर्शन के प्रति लोगों में काफी उत्सुकता और उत्साह है।

जनदर्शन में आ रहे लोगों में प्रदेश के कोने-कोने से आ रहे नागरिक शामिल हैं।

जनदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री, प्रदेश भर से जुटे नागरिकों से संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे एवं इनके त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को देंगे

Advertisment

साथ ही वे योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की जानकारी भी लेंगे।

See also  CG News: रायपुर में कंस्ट्रक्शन कॉस्ट बेकाबू! डीजल से लेकर सीमेंट-सरिया और बस किराए तक बढ़े दाम, जनता हलकान

आम जनता की सुविधा को देखते हुए मुख्यमंत्री निवास में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय की मंशा अनुरूप सुशासन और पारदर्शिता के माध्यम से जनकल्याण को बढ़ावा देने के लक्ष्य को लेकर जनदर्शन हर सप्ताह गुरुवार को किया जाएगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!