Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ के कोयलंगा डायवर्सन सुधार कार्य का वर्चुअल भूमिपूजन, 2.11 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगी सिंचाई परियोजना, केलो और सपनई बांध से भी जल्द पहुंचेगा किसानों के खेतों में पानी: ओपी चौधरी…

रायपुर। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ विधान सभा के अंतर्गत आने वाले  ग्राम कोयलंगा में  आज अपने राजधानी स्थित निवास कार्यालय से कोयलंगा डायवर्सन के सुधार कार्य का वर्चुअल भूमिपूजन किया।  2 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से  तैयार होने वाली इस परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र की सिंचाई क्षमता में 275 हेक्टेयर की वृद्धि होगी और कोइलंगा के साथ भुइया पाली, बेहरा पाली के हजारों किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा।

इस परियोजना के वर्चुअल भूमिपूजन के अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने क्षेत्र के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य को समय पर पूरा करने का निर्देश भी दिया। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ के विधायक ओपी चौधरी ने क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की एवं आने वाले समय में केलो बांध और सपनाई बांध से भी जल्द ही किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का वायदा किया। गौरतलब है की केलो बांध के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया गया है।

See also  C.G News : रायपुर में GST की बड़ी रेड! अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में छापेमारी, लक्ष्मी कमर्शियल और SRS ट्रेडर्स पर कार्रवाई…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!