Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित बाइक होकर पेड़ से जा टकराई, तीन युवकों की मौत…

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. तीन युवक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए. दरअसल, वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के पेंडारी गांव में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है.

जानकारी के मुताबिक, तीन व्यक्ति एक बाइक पर सवार होकर आर्केस्ट्रा प्रोग्राम देखने के लिए गए हुए थे. जहां से देर रात लौटने के दौरान पेंडारी गांव के पास उनकी बाइक अनिंयत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. टक्कर के बाद तीनों छिटककर फेका गए. दुर्घटना में बाइक के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हेडलाइट बुरी तरह टूट गया. तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

See also  जम्मू-कश्मीर सरकार का पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ा फैसला, इन 48 पर्यटक स्थलों को बंद किया गया, यहां देख लें लिस्ट...

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल तीनों व्यक्ति की शिनाखती नहीं हो पाई. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!