Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

किसान पुत्र आदिवासी मुख्यमंत्री से पूरी उम्मीद: नंदकिशोर शुक्ल…

रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के आज शपथ ग्रहण समारोह स्थल में पहुंचे  नंदकिशोर शुक्ल ने बताया- “छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री ला आज छत्तीसगढ़ी म पद के सपथ लेना चाही।” बिलासपुर से राजधानी पहुंचे 82 वर्षीय श्री शुक्ल, जो छत्तीसगढ़ी राजभाषा मंच के प्रांतीय संरक्षक भी हैं, ने कहा कि वह 36गढ़ी को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित कराने पिछले 23 सालों से प्रयासरत हैं लेकिन इसमें अपेक्षित सफलता अब तक नहीं मिली। लेकिन अब किसान पुत्र आदिवासी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव से पूरी उम्मीद है कि उनकी इस चिरप्रतीक्षित मांग का पुरजोर समर्थन करते हुए राजभाखा छत्तीसगढ़ी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने मिज़ोरम का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्ष 2018 में वहां के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने अपने पद की शपथ मिजो में ली थी, जबकि वह आठवीं अनुसूची में सम्मिलित नहीं है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि मुख्यमंत्री और उनके साथ समूचा मंत्रिमंडल आज हिन्दी की जगह 36 गढ़ी में अपने पद की शपथ ले और आगे भी हर सरकारी कामकाज और पत्राचार प्रमुखता से छत्तीसगढ़ी में ही हो।

See also  CG BREAKING : तेन्दूपत्ता वितरण में घोटाला, 11 वनोपज समिति प्रबंधक बर्खास्त, संचालक मंडल भंग...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!