Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

फर्जी लाश, नकली पहचान: राज और सोनम ने रची थी क्राइम की ऐसी कहानी, पुलिस भी रह गई हक्की- बक्की

सोनम और राज ने मिलकर राजा की हत्या और खुद को बचाने की शातिर योजना बनाई। शादी से पहले ही राज ने फर्जी नंबर से ‘संजय वर्मा’ बनकर सोनम से बात की। हत्या की तीन नाकाम कोशिशों के बाद, उन्होंने राजा को मारा।

सोनम ने फर्जी शव दिखाकर भागने और बुर्का पहनकर फरार होने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही। पुलिस अब भी हत्या से जुड़े एक काले बैग की तलाश कर रही है।

शादी के वीडियोमें छिपी खौफनाक साजिश

सोनम और राजा की सगाई और शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इन वीडियो में सोनम हंसती-खिलखिलाती, राजा को अंगूठी पहनाते और शादी की रस्में निभाते दिख रही है। सगाई के दौरान वे एक-दूसरे का हाथ पकड़े भी नज़र आते हैं। सोनम एंकर के सवालों का जवाब शरमाते हुए दे रही है। इन खुशियों भरे पलों के बीच कोई भी यह अंदाज़ा नहीं लगा सकता कि उसके दिल और दिमाग में एक खौफनाक साजिश चल रही थी।

See also  सरस्वती सायकल योजना एक महत्वकांक्षी योजना - राजकुमार साहू

हत्या से पहले ही ‘संजय वर्मा‘ बना राज कुशवाहा

Advertisment

शिलांग पुलिस की जांच में हुए खुलासे ने सबको चौंका दिया। सोनम अपनी शादी के तीन महीने पहले से ही ‘संजय वर्मा’ नाम के एक शख्स से घंटों बातें करती थी। 1 मार्च से 25 मार्च के बीच सोनम ने ‘संजय’ से 112 से ज़्यादा बार बात की थी। लेकिन जब पुलिस ने उस नंबर को ट्रैक किया, तो वे हैरान रह गए। फोन इस्तेमाल करने वाला कोई संजय नहीं, बल्कि खुद सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा था। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर किसके आधार कार्ड पर यह नंबर लिया गया था, इस नंबर पर क्या-क्या चैट हुई, और क्या इसका इस्तेमाल किसी बैंक अकाउंट को खोलने में भी किया गया था। पुलिस मान रही है कि यह हत्या की योजना मार्च से ही बनाई जा रही थी।

हत्या की कई नाकाम कोशिशें

See also  भिलाई में रेलवे कर्मचारी 500 में देता था OYO Room, छापा पड़ा तो मिले लड़कियों के बाल, अय्याशी की चीजें और Bomb बनाने का सामान...

शिलांग के पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने बताया कि राजा की हत्या अचानक नहीं हुई। इसे अंजाम देने के लिए कम से कम तीन बार नाकाम कोशिशें की गई थीं। पहले गुवाहाटी में, फिर नोंग्रियाट में और बाद में वेसॉडॉन्ग फॉल्स के पास भी राजा की हत्या की योजना बनाई गई, लेकिन किसी न किसी वजह से ये असफल हो गईं। आखिरकार, 23 मई को मेघालय के सोहरा में राज के दोस्त विशाल, आकाश और आनंद ने सोनम के साथ मिलकर राजा की हत्या कर दी।

फर्जी शव दिखाकर बचने की शातिराना प्लानिंग

मेघालय के राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में सोनम रघुवंशी के शातिर दिमाग की एक और परत सामने आई। मेघालय पुलिस ने दावा किया है कि सोनम ने किसी और महिला की हत्या कर उसके शव को अपना बताकर हमेशा के लिए गायब होने की साजिश रची थी। वह इस योजना को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो पाई।

See also  BREAKING NEWS:फिल्म देखकर कत्ल की खौफनाक साजिश, प्रेमिका के भाई का मर्डर…

बुर्का पहनकर फिल्मी अंदाज में फरार

राजा की हत्या के बाद सोनम ने पुलिस को चकमा देने के लिए बुर्का पहना और फिल्मी अंदाज में शिलांग से फरार हो गई। वह शिलांग से असम, वहां से पश्चिम बंगाल होते हुए बिहार और यूपी के कई शहरों से गुज़री और आखिरकार इंदौर लौट गई। इंदौर में राज ने एक फ्लैट किराए पर लिया था, जहां सोनम कई दिनों तक रही और उसके बाद गाजीपुर में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

ब्लैक बैग का रहस्य अब भी अनसुलझा

शिलांग पुलिस ने इंदौर में सोनम के उस किराए के फ्लैट की तलाशी भी ली, जहां वह रुकी थी। पुलिस उस ब्लैक बैग की तलाश कर रही थी, जिसे सोनम राजा की हत्या के बाद अपने साथ लेकर आई थी। पुलिस को शक है कि उसी बैग में हत्या से जुड़े कुछ अहम सबूत हो सकते हैं, जिसका मिलना अभी बाकी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!