छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
जांजगीर में मिला अत्यंत विषैला रसेल वाइपर, स्नैक मैन अनुराग टिंकू शुक्ला ने किया सफल रेस्क्यू, देखें वीडियो

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में उस वक्त हलचल मच गई, जब जिला मुख्यालय क्षेत्र में अत्यंत विषैले रसेल वाइपर सांप पाए जाने की सूचना मिली। आमतौर पर Russell’s viper (रसेल वाइपर) राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों सहित शुष्क क्षेत्रों में पाया जाता है और इसे देश के सबसे खतरनाक सांपों में गिना जाता है। यह प्रजाति अंडे नहीं देती, बल्कि सीधे बच्चों को जन्म देती है।

सूचना मिलते ही जांजगीर के प्रसिद्ध स्नैक रेस्क्यूअर अनुराग टिंकू शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सतर्कता के साथ सांप का सफल रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया अपनाई गई।
स्नैक मैन के नाम से चर्चित अनुराग टिंकू शुक्ला ने बताया कि उनकी टीम अब तक विभिन्न प्रजातियों के करीब 7 हजार सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगलों में छोड़ा चुकी है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों की जान बचाने के साथ-साथ वन्यजीवों का संरक्षण करना भी है।
विशेषज्ञों के अनुसार रसेल वाइपर का विष अत्यंत घातक होता है, इसलिए ऐसे मामलों में आम नागरिकों को स्वयं पकड़ने का प्रयास नहीं करना चाहिए और तुरंत विशेषज्ञों को सूचना देनी चाहिए।



