Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Esha Deol : ईशा देओल ने अमृता राव को थप्पड़ मारने पर दी सफाई, कहा – ‘मैंने जो किया, सही किया’

Esha Deol : बॉलीवुड में सितारों के बीच शूटिंग के दौरान विवाद होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन कुछ झगड़े ऐसे होते हैं जो सालों तक चर्चा में रहते हैं। ऐसा ही एक मामला 2005 में सामने आया था जब फिल्म ‘प्यारे मोहन’ के सेट पर दो अभिनेत्रियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात थप्पड़ तक पहुंच गई। यह झगड़ा ईशा देओल और अमृता राव के बीच हुआ था। अब सालों बाद ईशा देओल ने इस घटना को लेकर खुलकर बात की है और बताया है कि उन्हें अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।

Esha Deol : हाल ही में एक इंटरव्यू में ईशा ने बताया कि उन्होंने अमृता राव को इसलिए थप्पड़ मारा क्योंकि अमृता ने एक सीमा पार कर दी थी और उनके आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाई थी। ईशा ने कहा कि उन्होंने वही किया जो उन्हें उस वक्त सही लगा और उन्हें अपने उस कदम पर कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने सम्मान और गरिमा के लिए खड़ी हुई थीं।

See also  नए लुक में आई Hyundai i20, स्पोर्टी डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स से है लैस, जानें कीमत

Esha Deol : ईशा ने आगे बताया कि बाद में अमृता राव को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने माफी मांगी, जिसे ईशा ने स्वीकार कर लिया। अब दोनों के बीच कोई दुश्मनी नहीं है। ‘प्यारे मोहन’ फिल्म में ईशा देओल और अमृता राव के साथ फरदीन खान और विवेक ओबेरॉय भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। हालांकि इस फिल्म के बाद ईशा और अमृता ने फिर कभी एक साथ काम नहीं किया। वर्तमान में दोनों अभिनेत्रियां अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!