Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

इंग्लैंड की प्लेइंग-11 फाइनल, 5 साल बाद तूफानी पेसर खेलेगा…

नई दिल्ली। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टक्कर लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगी। इंग्लैंड ने इस मुकाबले के लिए दो दिन पहले ही अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर दी। आमतौर पर ऐसा होता नहीं है लेकिन इंग्लैंड पिछले कुछ सालों से हर फॉर्मेट में ऐसा करता आ रहा।

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने मैच से पहले खुलासा किया कि विकेटकीपर-बैटर जैमी स्मिथ पहली बार इंटरनेशनल में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे। बटलर ने बताया, ‘हमें लगता है कि यह स्मिथ के लिए अच्छा मौका है कि वह मैच पर बड़ा प्रभाव डालें। जैमी में गजब की प्रतिभा है और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार शुरुआत की है। हम उन्हें इस स्थान पर रखकर टॉप-3 को और अधिक गतिशील बनाना चाहते हैं।’

See also  Bawa Mohatra Village: आस्था की अनोखी मिसाल: इस गांव में मगरमच्छ को माना जाता था भगवान का दूत, तालाब में साथ नहाते हैं इंसान!

जैमी स्मिथ के तीन नंबर पर बैटिंग का मतलब जो रूट 4 नंबर पर आएंगे और फिल सॉल्ट विकेटकीपिंग नहीं करेंगे, जिन्होंने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में ये रोल निभाया था। इंग्लैंड के पास 4 ही मुख्य गेंदबाज हैं। ऐसे में रूट और लिविंगस्टोन को पांचवें गेंदबाज की भूमिका निभानी पड़ सकती है। मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर की पेस जोड़ी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का इम्तिहान लेगी। आर्चर 2019 वनडे विश्व कप के बाद पहली बार 50 ओवर के टूर्नामेंट में उतरेंगे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!