Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

एबीवीटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए अतिरिक्त मुख्य अभियंता एवं चार अन्य को दी गई भावपूर्ण विदाई…

एबीवीटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए अतिरिक्त मुख्य अभियंता एवं चार अन्य को दी गई भावपूर्ण विदाई

जांजगीर-चांपा। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा से जून माह में अतिरिक्त मुख्य अभियंता आरजी देवांगन, अनुभाग अधिकारी थामस वाॅकर, शिवकुमार गुप्ता, उप-अग्निशमन अधिकारी चंद्रशेखर भट्ट एवं संयंत्र सहायक श्रेणी-एक पारेश्वरनाथ साहू सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति हो रहे अधिकारी एवं कर्मचारियों को पाॅवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पाॅवर कंपनी की ओर से आभार जताया।

कार्यपालक निदेशक के हाथों सेवानिवृत्ति अधिकारी एवं कर्मचारी को स्मृति चिह्न व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता आलोक लकरा, एसडी द्विवेदी, पीके श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ डाॅ. आरके तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कांफ्रंेस हाल में आयोजित विदाई समारोह में कार्यपालक निदेशक एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं अधिकारियों को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।

See also  भारतीय जनता पार्टी सूर्यवंशी समाज के साथ - विजय शर्मा, भाजपा सरकार सूर्यवंशी समाज के हर सुख दुख में साथ खड़ी रहेगी=विष्णुदेव साय...

आरजी देवांगन ने विद्युत मंडल एवं पाॅवर कंपनी में 38 साल 11 माह 14 दिन की सेवाएं दी हैं। श्री देवांगन विद्युत संयंत्रों में बायलर मेंटनेंस के काफी जानकार माने जाते रहे हैं। उन्होंने काफी लंबा बायलर मेंटनेंस में गुजारा है। थामस वाकर ने विद्युत मंडल एवं पाॅवर कंपनी में 37 साल 9 माह 27 दिन एवं शिवकुमार गुप्ता ने 38 साल 06 माह 11 दिन की सेवाएं दी हैं। वहीं चंद्रशेखर भट्ट ने विद्युत मंडल एवं पाॅवर कंपनी में 40 साल 03 माह 25 दिन एवं पारेश्वर नाथ साहू ने 38 साल, एक माह 14 दिन की महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं। इस अवसर पर सेवानिवृत्तों ने अपने कार्यकाल का अनुभव सुनाया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी आरएस टेकाम द्वारा सेवानिवृत्ति अधिकारी का संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता आरके नायक, क्रिस्टोफर एक्का, धमेंद्र बंजारे, एन. लकरा, नंदकिशोर घृतलहरे, एसके तारेंद्र, जेके गायकवाड़, वीके सिंह, मुख्य रसायनज्ञ उत्तम चंद्रवंशी, प्रकाशन अधिकारी बसंत शाहजीत समेत बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रामनारायण राठौर एवं विजय कुमार मिश्रा को विशेष सहयोग रहा।

See also  आवास योजना के नये हितग्राहियों को आवास दिलाने राज्य सरकार करेगी केन्द्र से आग्रह: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

फोटो कैप्शन –
01 जुलाई एबीवीटीपीएस 01-सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण।

Advertisment

समाचार क्र.-21/2023

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!