Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

एबीवीटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए चार  कर्मचारियों को दी गई भावपूर्ण विदाई…

जांजगीर-चांपा। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा से मार्च माह में कनिष्ठ पर्यवेक्षक सुखनंदन प्रसाद राठौर, संपूरन सिंह आर्मो, दिलहरण प्रसाद सोनी एवं भृत्य श्याम बाई कर्ष सेवानिवृत्त हो गईं। सेवानिवृत्ति हो रहे कर्मचारियों को पाॅवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष कार्यपालक निदेशक एसके. बंजारा ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पाॅवर कंपनी की ओर से आभार जताया।
कार्यपालक निदेशक के हाथों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिह्न व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीके श्रीवास्तव, एन. लकरा एवं आरके साव की गरिमामयी उपस्थिति रही। कांफ्रेंस हाल में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में कार्यपालक निदेशक एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। सुखनंदन प्रसाद राठौर ने विद्युत मंडल एवं पाॅवर कंपनी में 40 साल 09 माह 23 दिन की सेवाएं दी हैं। वहीं संपूरन सिंह आर्माे ने 38 वर्ष 05 माह 19 दिन की सेवाएं प्रदान की हैं। जबकि दिलहरण प्रसाद सोनी ने 38 वर्ष 10 माह 30 दिन की सेवाएं दी हैं। श्याम बाई कर्ष ने विद्युत मंडल एवं पाॅवर कंपनी में 13 वर्ष 11 माह 28 दिन की सेवाएं दी हैं। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति कर्मचारियों ने अपने लंबे कार्यकाल का अनुभव सुनाया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी आरएस टेकाम द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। इस मौके पर पर अधीक्षण अभियंता नंदकिशोर घृतलहरे, जेके गायकवाड़, एन. साहा, लोचन सिंह, मुख्य रसायनज्ञ उत्तम चंद्रवंशी, अभय मिश्रा और जनसंपर्क अधिकारी बसंत शाहजीत समेत बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रामनारायण राठौर का विशेष सहयोग रहा।

See also  CG Breaking News : पूर्व आबकारी आयुक्त और सप्लायरों समेत 18 ठिकानों पर EOW-ACB का छापा…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!