Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर…

नई दिल्ली/मुंबई। गुरुवार की सुबह घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में बढ़त देखी गई, जिससे निवेशकों को कुछ राहत मिली। बीएसई सेंसेक्स 214.08 अंक बढ़कर 76,385.16 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 69.8 अंक की बढ़त के साथ 23,115.05 अंक पर रहा।

इसके साथ ही, भारतीय रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.85 पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,969.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

लगातार गिरावट की मार झेल रहे निवेशकों के लिए यह खबर राहत भरी है। शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर खुलने से बाजार में एक नई ऊर्जा दिखाई दे रही है। हालांकि, निवेशकों को आगे की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी, क्योंकि बाजार में अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है।

See also  साइबर अपराधों पर आईजी राम गोपाल गर्ग ने कसी लगाम, सभी थानों में रोजाना साइबर पोर्टल लॉगिन अनिवार्य

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!