Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Durg Crime : कुएं के पास बोरे में बंद मिली 5 साल की मासूम, ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

दुर्ग। जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. वहीं घटना के विरोध में ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया, जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषी को सख्त सजा दी जाएगी. दरअसल उतई थाना क्षेत्र में एक 5 साल की मासूम बच्ची बोरे में बंद हालत में कुएं के पास मिली. बताया जा रहा है कि बच्ची अचानक अपने घर से लापता हो गई थी, जिसके बाद परिवार और गांव के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी.

See also  Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी को बड़ा झटका, रिलीज से पहले ही क्यों कैंसिल करने पड़े शोज?

पूरा गांव बच्ची को ढूंढने में जुट गया

पूरा गांव बच्ची को ढूंढने में जुट गया था. काफी देर तक खोजबीन के बाद दो युवकों को कुएं के पास एक बोरा संदिग्ध हालत में पड़ा दिखाई दिया. जब उन्होंने पास जाकर देखा तो बोरा हल्का-हल्का हिल रहा था. शक होने पर उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर जब बोरा खोला गया तो सभी के होश उड़ गए. अंदर 5 साल की बच्ची थी, जिसका मुंह तकिया कवर से कसकर बंधा हुआ था. बच्ची बेहद डरी-सहमी हुई थी और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी.

मेडिकल परीक्षण से सच्चाई आ जाएगी सामने

See also  7 करोड़ नकदी और 10 करोड़ के जेवरात जब्त, त्रेहान ग्रुप के यहां से आयकर विभाग ने किया बरामद...

ग्रामीणों ने तुरंत बच्ची को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार बच्ची काफी घबराई हुई है और उसका मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है, जिससे पूरी सच्चाई सामने आ सके. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रही है.

Advertisment

ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया, जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषी को सख्त सजा दी जाएगी. वहीं एसडीओपी अनूप लकड़ा ने बताया कि बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया है. संदेही आरोपी क हिरासत में लिया गया है. उससे पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुला होगा.

See also  CG NEWS : खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा: केबल टूटने से मचा हड़कंप, महिला की मौत, 17 घायल—लापरवाही पर सख्त जांच के आदेश

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!