Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ब्यास कश्यप के प्रयास से नगरीय निकाय क्षेत्र में 62 लाख रुपए के विकास कार्यों की मिली स्वीकृति

जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा विधान सभा के लोकप्रिय विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से नगर पालिका जांजगीर नैला क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 62 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्तशय की जानकारी देते हुए विधायक ब्यास कश्यप ने बताया कि जांजगीर नैला नगर पालिका के सारथी मोहल्ला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, चर्च के पास छतदार चबूतरा निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, वार्ड नंबर 02 में रहस बेड़ा के पास छतदार चबूतरा निर्माण के लिए 7 लाख रुपए, वार्ड नंबर 04 में सिंधी धर्मशाला के पीछे सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपए, सिटी क्लब जांजगीर में बहादुर गुरुजी स्मृति सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, मेजर ध्यानचंद हाकी मैदान में खिलाड़ियों के लिए रेस्ट रूम निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। उपरोक्त सभी कार्यों की स्वीकृति अधोसंरचना मद से दी गई है। श्री कश्यप ने बताया कि ये सभी कार्य जनहित में अति आवश्यक थे। इससे निश्चित रूप से नगर विकास को एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने इन सभी कार्यों की स्वीकृति के लिए उप मुख्यमंत्री मंत्री श्री अरुण साव जी के प्रति आभार प्रकट किया है। उपरोक्त विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में हर्ष है तथा उन्होंने विधायक ब्यास कश्यप के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

See also  लीड्स टेस्ट के बीच इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी की मौत, क्रिकेट जगत में पसरा मातम

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!