सहायक आयुक्त सक्ति और मंडल निरीक्षक जैजैपुर के साठघाट के चलते तुषार बालक आश्रम अधीक्षक पर अभी तक कार्यवाही नहीं…

सहायक आयुक्त सक्ति और मंडल निरीक्षक जैजैपुर के साठघाट के चलते तुषार बालक आश्रम अधीक्षक पर अभी तक कार्यवाही नहीं
सक्ती। विकास खण्ड जैजैपुर अंतर्गत स्थित तुषार में आदिवासी बालक आश्रम का है जहां मनमानी तरीके से कार्य करने वाले अधीक्षक लोकेश्वर कुमार बघेल पर सहायक जांजगीर एवं सहायक आयुक्त सक्ती संजय कुमार सिंह और मंडल निरीक्षक बंसी लाल टंडन इतने मेहरबान है की 6 माह तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की। मूल शाला वापसी के आदेश के बाद भी नहीं किया जा रहा है वापस जब की लोकेश्वर कुमार बघेल जो की पूर्व में खजूरानी स्कूल वर्ग 2 शिक्षक के रूप में पदस्थ था जिन्हे तुषार आश्रम में व्यवस्था के रूप में अधीक्षक पद पर पदस्थ किया गया था जहां उनके द्वारा मनमाने तरीके से कार्य किया जा रहा है। उनके द्वारा आश्रम को मिलने वाले सामानों को मंडल निरीक्षक के मिलीभगत से बंदरबाट किया जा रहा है बच्चो के उपस्थिति पंजी में काटछाठ कर के शासन से मिलने वाले राशि को हजम किया जा रहा है। जिनके मनमानी रवैए से परेशान ग्राम पंचायत तुषार के ग्रामीणों द्वारा आदिवासी विकास विभाग जांजगीर के सहायक आयुक्त एवं सक्ती आयुक्त संजय कुमार सिंह को लिखित में शिकायत किया गया है की तुषार आश्रम में पदस्थ अधीक्षक लोकेश्वर कुमार बघेल को जिसमे लिखा था की 2018-19 से आश्रम में पदस्थ अधीक्षक लोकेश्वर कुमार बघेल के द्वारा भारी मात्रा में चावल एवं बच्चो की दर्ज संख्या में हेराफेरी कर शासन को चुना लगाया जा रहा है जिसके जांच एवं मूल शाला में वापसी की मांग को दर्शाया गया था। जिसको ध्यान में रख कर आदिवासी विकास विभाग के द्वारा 12 जनवरी 2023 को आदेश जारी किया गया की अधीक्षक लोकेश्वर कुमार बघेल को अधीक्षक पद से पृथक कर आश्रम में ही शिक्षक के रूप में रह कर बच्चो को अध्यन कराने को कहा गया था। सहायक आयुक्त ने गलती से कहे या जानबूझकर लोकेश बघेल लिखकर आदेश जारी किया गया था जिसमे इनको पॉइंट पकड़कर हाई कोर्ट से स्टे ले आया है जबकि वास्तविकता में लोकेश्वर कुमार बघेल है। जिसकी लाभ लेकर आज पर्यन्त तक मलाईदार पद पर बने हुए है और विजय कुमार जगत को अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया था। उसी आदेश को लेकर 23जनवरी 2023 को विजय सिंह जगत द्वारा आश्रम में जाकर कागजी कार्यवाही पुर्ण कर लिया गया था जब प्रभार देने की बात आई तब पूर्व में पदस्थ अधीक्षक द्वारा टालमटोल करते हुवे 02 फरवरी 2023 तक प्रभार नहीं दिया गया जिसे लेकर विजय जगत द्वारा पुनः लोकेश्वर बघेल से निवेदन किया गया की प्रभार दिया जाए लेकिन वह बात अधीक्षक को नागवार गुजरी और कड़े लहजे में प्रभार नहीं देने एवं जहां जिससे शिकायत करना है कर लेने की बात कही गई। अधीक्षक के इस बर्ताव को लेकर विजय जगत के द्वारा नवीन जिला सक्ति आदिवासी विकास विभाग सहायक आयुक्त संजय कुमार सिंह को लिखित में शिकायत किया गया। इस बात की जानकारी जैसे ही अधीक्षक लोकेश कुमार बघेल को लगी उनके द्वारा उसी हाई कोर्ट से स्टे आर्डर लाया गया जिसमे हाई कोर्ट द्वारा आदिवासी विकास विभाग से चार सप्ताह के अंदर जवाब मांगा गया था एवम आगामी आदेश जारी होने तक अधीक्षक पद पर बने रहने की आदेश दर्शाया गया था लेकिन उक्त आदेश को आयुक्त और अधीक्षक द्वारा मिलीभगत कर जवाब देने के बजाय दर किनार कर दिया गया। जिसके चलते लोकेश्वर कुमार बघेल के हौसले और भी बुलंद हो गया उनके द्वारा पुनः पंचायत को दरकिनार करते हुवे मनमानी तरीके से कार्य करना सुरु कर दिया। छः माह गुजरने के बाद भी किसी प्रकार से संजय कुमार सिंह आयुक्त द्वारा इस ओर किसी भी तरह से ध्यान नहीं दिया गया ना ही हाई कोर्ट की ओर अपना जवाब प्रस्तुत किया गया।
सहायक आयुक्त संजय कुमार सिंह मंडल निरीक्षक बंसी लाल टंडन और आश्रम अधीक्षक लोकेश्वर कुमार बघेल के मनमानी रवैए एवम दबंगई से परेशान ग्रामीणों ने 28 जुलाई को इस बात से नाराज होकर पुनः उक्त घटना एवम मूल साला में वापसी की बात को लेकर नवीन जिला सक्ति में पदस्थ सहायक आयुक्त संजय कुमार सिंह के समक्ष लिखित आवेदन दिया गया था। लेकिन वे जांजगीर आयुक्त से दो कदम और आगे निकल गए और किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की। ग्रामीणों द्वारा पुनः हस्ताक्षर अभियान चला कर 15 अगस्त के पूर्व मूल शाला या किसी अन्य जगह भेजने कि मांग किया गया था। लेकिन आदिवासी विकास विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुईं। जिसके चलते अधीक्षक अपने आप को और पावर फुल समझने लगा और 15 अगस्त को स्वयंम के द्वारा ध्वजारोहण कर डाला पंचायत को किसी भी प्रकार से अवगत नहीं कराया गया। जब इस घटना के बारे में मंडल निरीक्षक बंसी टंडन को अवगत कराया गया तब उसके द्वारा बात को टाल दिया गया बल्कि पंचायत को झूठा बोल दिया गया। जब की इसके पूर्व इसी तरह के घटना को लेकर बंसी लाल टंडन को सक्ति मंडल निरक्षक के पद से हटा दिया गया था।
जब सहायक आयुक्त संजय कुमार सिंह को अवगत कराया गया तो वह तुषार आश्रम जांच के बहाने अधीक्षक से मिलने तुषार आश्रम पहुंच गए। दोनो के बीच मुलाकात में ऐसे क्या हुवा यह सोचने वाली बात है क्यों की संजय कुमार सिंह द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई। इसी बात से अधीक्षक और सहायक आयुक्त संजय कुमार सिंह के रिश्तों का अंदाजा लगाया जा सकता है की आयुक्त और अधीक्षक के बीच कैसा संबंध है।
ग्रामीणों ने बताया की अभी तक शासन प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं किया गया है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन एवम चक्काजाम की चेतावनी देते हुवे
जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक एवम आदिवासी विकास विभाग को पत्र के माध्यम से सूचना दे दिया गया है की यदि जल्द से जल्द लोकेश्वर कुमार बघेल को मूल साला वापस किया जाय यदि नहीं किया जाता हैं तो जैजैपुर मालखरौदा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया जाएगा। जिसमें किसी भी प्रकार से घटना दुर्घटना होती है तो पुर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन एवम की होगी।
वर्जन
मेरे द्वारा निलंबित का फाइल तैयार हो चुका है कलेक्टर की अनुमोदन के लिए भेजे जाएंगे
सहायक आयुक्त जांजगीर



