Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

धान खरीदी की अच्छी व्यवस्था से किसान हितेंद्र के चेहरे पर दिखी खुशी की चमक…

सक्ती। राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर 14 नवम्बर से प्रदेश सहित जिले के धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से धान क्रय किया जा रहा है। इस बार केन्द्रों में किसानों के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश शासन द्वारा दिए गए हैं, जिसके पालन में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार सभी जरूरी इंतजाम केन्द्रों में किए गए हैं। सक्ती जिले के डभरा विकासखण्ड अंतर्गत धान खरीदी केन्द्र जवाली में ग्राम छेवारीपाली से आए किसान हितेंद्र कुमार पटेल के चेहरे पर खुशी एवं संतुष्टि की चमक दिखाई दी।

जवाली धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने आए किसान हितेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि वे अपना धान समर्थन मूल्य पर बेचने धान खरीदी केन्द्र जवाली आए हैं l उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से धान खरीदा जा रहा है, जो किसानों के लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए बताया कि उक्त केन्द्र में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं है। किसानों के लिए सभी जरूरी मूलभूत सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि जवाली केन्द्र में उन्हें धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्र पहुंचाते ही धान की नमी जाँच कर बिना किसी देरी किये तुरंत तौल भी किया गया l साथ ही यहाँ पानी, छाया की भी अच्छी व्यवस्था है l उन्होंने बताया कि धान खरीदी केंद्र में खरीदी कार्य के लिए नियुक्त प्रभारी, ऑपरेटर सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा अच्छा सहयोग किया जा रहा है l किसान हितेंद्र कुमार पटेल ने धान खरीदी केंद्र में अच्छी व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर करते हुए शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया है l

See also  विश्व हाथी दिवस 12अगस्त को गज गौरव राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित हुए छत्तीसगढ़ से वनरक्षक दीपक शर्मा एवं गजयात्रा टीम, वन मंत्री अकबर ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!