Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शराब के नशे में धुत युवकों ने चुलमाटी कार्यक्रम में किया बवाल…

जांजगीर-चांपा। ग्राम कोटमी सोनार भाटापारा में बीते 15 अप्रैल की रात दो घरों में विवाह का कार्यक्रम प्रारंभ था। शाम 7 बजे के करीब दोनों घरों से अपने अपने डी जे के साथ परिवार सहित चुलमाटी के लिए निकले। जैसे ही पटेल पक्ष का डी जे शीतला माता मंदिर के पास पहूंचा नशे में धुत दुसरे पक्ष के कुछ युवकों ने बवाल मचाना शुरू कर दिया। वे डांस करते हुए पटेल पक्ष के बच्चियों व महिलाओं से बदतमीजी करने लगे। जिनको पहले ऐसा न करने के लिए समझाया गया पर वे नशे धुत युवकों ने अपने कुछ साथियों के साथ चुलमाटी में शामिल लड़कों के साथ मार पीट शुरु कर दिया यहां तक की महिलाओं से भी हाथापाई की गई। आनन फानन में पटेल पक्ष को अपने बचाव हेतु डायल 112 को फोन किया गया व डी जे बंद कर अपने घर चले गये। जब डायल 112 की गाड़ी आई तो केवट पक्ष के बवाली युवक कहीं छुप गये। घटना की गम्भीरता को देखते हुए उनके द्वारा थाने में रिपोर्ट करने को कहा गया।

See also  बैडमिंटन खेलते-खेलते कारोबारी की हार्ट-अटैक से मौत, कोर्ट में शॉर्ट मारते ही अचानक गिर पड़े…

डायल 112 के जाने के बाद केंवट पक्ष युवक के अपने साथियों के साथ पटेल पक्ष के घर के सामने आकर धमकी देने लगे। इस घटना से भयभीत पिड़ित पटेल पक्ष उसी रात 10 बजे चोटिल महिलाओं सहित थाने पहूंच गए।थाने में उन्हें मेडिकल कराने के लिए स्वास्थ्य केन्द्र अकलतरा भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिपोर्ट तैयार किया गया।
मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद पिड़ित पक्ष से अनुप पटेल पिता लखेश्वर पटेल उम्र 33 वर्ष द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
रिपोर्ट में बताया गया कि पटेल पक्ष का डी जे शीतला माता मंदिर पहुंचा तो नशे में धुत कन्हैया केंवट पिता बैंगो केवट, छन्नू केंवट पिता तेरस केंवट द्वारा पटेल पक्ष के चुलमाटी में शामिल महिलाओं के बीच जबरदस्ती जाकर डांस किया गया। मना करने पर कन्हैया केंवट, छन्नू केंवट अपने साथियों प्रेम सागर केंवट, पिता विष्णु केंवट,सागर केंवट पिता महेंद्र केवट के साथ मिलकर पटेल पक्ष के चुल माटी में शामिल पुरुषों व महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध कायम किया है।

See also  ग्रामीण महिलाएं स्व-सहायता समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से हो रही हैं सशक्त...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!