Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जूदेव की कार पर हमले का आरोप, ट्रेलर से टक्कर मारने वाला ड्राइवर हिरासत में…

बिलासपुर। तेज रफ़्तार ट्रेलर ने बीजेपी नेता की गाड़ी को मारी टक्कर मार दी। बीजेपी नेता और विधायक प्रत्याशी रहे प्रबल प्रताप जूदेव ने ट्रेलर से हमले का आरोप लगाया है।

घटना सरगांव के पास हुई है। इस टक्कर से जूदेव बाल बाल बचे है। उन्होंने कहा कि ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को तीन बार टक्कर मारी है। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस ने ट्रेलर के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ यह रोड एक्सीडेंट का मामला है। जबकि जूदेव इसे अपने ऊपर हमला बता रहें हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी ड्राइवर मध्यप्रदेश के सतना ज़िले का निवासी है। वह ट्रेलर में सीमेंट लेकर जा रहा था।

Advertisment
See also  DGP-IG Conference : डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस के तीसरे दिन पीएम मोदी की अहम बैठकें

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!