Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Donald Trump : ट्रम्प का बड़ा बयान, बोले- ईरान के तेल पर कब्जा करना चाहता हूं, समझौता नहीं हुआ तो ईरान ही नहीं बचेगा

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी : डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर बड़ा और विवादित बयान दिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह ईरान के तेल पर कब्जा करना चाहते हैं और इसके लिए अमेरिका के पास कई विकल्प मौजूद हैं।

ट्रम्प ने कहा, “सच कहूं तो मेरी पसंदीदा चीज है ईरान का तेल लेना।” उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के भीतर कुछ लोग इस फैसले का विरोध करते हैं, लेकिन वे इसे गलत मानते हैं।

उन्होंने खार्ग द्वीप का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका चाहे तो इस अहम तेल केंद्र पर कब्जा कर सकता है। यह द्वीप फारस की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में स्थित है और यहीं से ईरान का करीब 90 प्रतिशत तेल निर्यात होता है।

See also  CG में तेंदुए का शिकार, कुंए में मिली लाश, पंजे उखाड़ ले गए शिकारी

ट्रम्प ने संकेत दिया कि ईरान के साथ युद्ध को खत्म करने के लिए समझौते की संभावना है, लेकिन साथ ही कड़ी चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि अगर तेहरान ने अमेरिकी प्रस्ताव नहीं माना, तो ईरान का अस्तित्व ही खतरे में पड़ सकता है।

इस बीच ईरान और इजराइल के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हालिया घटनाओं में मिसाइल हमले, ड्रोन अटैक और कई देशों में सुरक्षा अलर्ट जारी किए गए हैं, जिससे पूरे मिडिल ईस्ट में हालात गंभीर बने हुए हैं।

Advertisment

रिपोर्ट्स के मुताबिक, खाड़ी देशों में भी हमलों की संख्या बढ़ी है। सऊदी अरब, कुवैत और बहरीन जैसे देशों ने कई मिसाइल और ड्रोन को हवा में ही मार गिराने का दावा किया है, जबकि दुबई में भी सायरन और धमाकों की आवाजें सुनी गईं।

See also  महिला आरक्षण बिल पर भिड़े अमित शाह और अखिलेश

वहीं वैश्विक स्तर पर तेल आपूर्ति पर असर पड़ने लगा है। पेट्रोन कॉर्प ने रूस से लाखों बैरल कच्चा तेल खरीदने का फैसला किया है, क्योंकि युद्ध के चलते सप्लाई प्रभावित हुई है। इससे आने वाले समय में वैश्विक बाजार और ईंधन कीमतों पर असर पड़ सकता है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!