Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

दिव्या सिंह ने LL.B. में शाहिद नंद कुमार पटेल यूनिवर्सिटी रायगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त की है…

जांजगीर-चांपा। शाहिद नंद कुमार पटेल यूनिवर्सिटी रायगढ़ में LL.ब. 3th सेमेस्टर के मेरिट सूची 2022/23 घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें रवि शंकर यूनिवर्सिटी भिलाई में इंजीनियरिंग की है। छात्रा दिव्या सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त करके यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया है। दिव्या ने 3th सेमेस्टर में 3000 अंक में 2134 अंक प्राप्त कर पुरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान पर जगह बनाई है जांजगीर चांपा जिले के छोटे से ग्राम जगमहंत की रहने वाली है।

दिव्या सिंह ने कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित शिक्षकों और मार्गदर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि में शिक्षकों और परिवार का महत्वपूर्ण योगदान है।

See also  मतगणना हॉल के भीतर ले जाए जाने वाले एवं प्रतिबंधित सामग्रियों की चेकलिस्ट जारी...

दिव्या की इस सफलता पर यूनिवर्सिटी के कुलपति ने उन्हें बधाई देते हुए कहा,”दिव्या की मेहनत और लगन ने हमारे विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। हम उनकी आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।”

दिव्या सिंह पिता पवन सिंह माता रविकला सिंह ग्राम जगमहंत एवं गौद की सरपंच श्रीमती सोनम भोले श्याम सिंह की बहन कि बेटी है।
स्वर्गीय जय सिंह बॉबी सिंह मामा, मामी हरिनाम सिंह एडव्होकेट हाईकोट, श्रीमती कविता सिंह,
बहन शिल्पा सिंह, श्रेया सिंह, सोमा सिंह, गायत्री सिंह, मौसा मौसी, चाचा संत सिंह, चाची शिंपी सिंह ने
भी दिव्या को बधाई दी और कहा, “दिव्या की यह उपलब्धि हमारे परिवार के लिए गर्व की बात है। उनकी सफलता ने हमारे जांजगीर जिले का भी मान बढ़ाया है।”

See also  UPSC की तैयारी कर रही युवती को दिया शादी का झांसा, होटल में ले जाकर बनाया संबंध, फिर…

शिक्षा क्षेत्र में दिव्या की इस उपलब्धि ने अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन कर सामने आया है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए परिवार, मित्र और विश्वविद्यालय के सभी सदस्य उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Advertisment

दिव्या का उद्देश्य भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर LL.B. के क्षेत्र में और भी ऊँचाइयाँ छूना है। उनकी इस सफलता से अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि अगर मेहनत और लगन से किसी काम को किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!