Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न, रबी सिंचाई कार्यक्रम निर्धारण हेतु बैठक संपन्न – 5 जनवरी से 20 अप्रैल 2026 तक पानी देने का सर्वसम्मत निर्णय…

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में रबी सिंचाई कार्यक्रम निर्धारण हेतु जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास कश्यप, विधायक पामगढ़ शेषराज हरबंश, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, गुलाब सिंह चंदेल, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, दिनेश शर्मा, संदीप तिवारी, दुष्यंत सिंह, कोमल पटेल, अधीक्षण अभियंता केलो मंडल ए.एल. कुर्रे, कार्यपालन अभियंता हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर शंशाक सिंह, उप संचालक कृषि ललित मोहन भगत, उपप्रबंधक बीज निगम नम्रता, कृषकगण सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
      बैठक में समिति के सचिव कार्यपालन अभियंता, हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर ने बताया कि जहां-जहां नहर मरम्मत कार्य के निविदा कार्य प्रगतिरत है वहा पानी मरम्मत के उपरांत दिया जाएगा। बैठक में बायीं तट नहर प्रणाली एवं दायी तट नहर प्रणाली की अकलतरा शाखा नहर के 32 कि.मी. (ग्राम पामगढ़) के नीचे पानी पूर्णतः बंद रहेगा। जांजगीर शाखा नहर प्रणाली के अन्तर्गत मुड़पार शाखा नहर के 8 कि.मी. (ग्राम सेमरा) तक एवं नवागढ़ शाखा नहर के 16 कि.मी. (ग्राम खैरताल) तक पानी दिया जायेगा। कृषकगण रबी सिंचाई हेतु प्रस्तावित गांवो एवं रकबा की सूची जल संसाधन विभाग के कार्यालय में प्राप्त कर सकते है। बैठक में सर्वसम्मति से 05 जनवरी 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक पानी देने का निर्णय लिया गया। जिसके मध्य निस्तारी के लिये पानी तालाबो को भरने के लिये दिया जायेगा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कृषि विभाग एवं बीज निगम के अधिकारियों को रबी कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग द्वारा दिये गये प्रस्तावित रकबे के अनुसार तैयारी करने के निर्देश दिये है।

See also  गोल्डन बॉय का गोल्डन थ्रो, मंत्री ओपी चौधरी ने नीरज चोपड़ा को ऐतिहासिक सफलता की बधाई दी…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!