Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गौवंश की तस्करी में सक्रिय रहने वाला आदतन निगरानी बदमाश रमेश यादव के विरूद्ध भेजी गई जिला बदर करने की कार्यवाही 

कुख्यात निगरानी बदमाश—गौवंश तस्करी व लगातार आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
 
जांजगीर-चांपा। गौवंश की तस्करी में सक्रिय रहने वाला आदतन निगरानी बदमाश रमेश यादव के विरूद्ध जिला बदर करने की कार्यवाही हेतु विस्तृत प्रतिवेदन भेजी गई।
 निगरानी बदमाश रमेश यादव पिता बुडगा यादव उम्र 43 साल निवासी धरदेई  थाना शिवरीनारायण का निवासी है जिसके विरूद्ध अलग-अलग धाराओं के तहत कुल 06 अपराधिक प्रकरण जिसमें चोरी, पशु तस्करी करने एवं जान से मारने की धमकी देने संबंधी मामला दर्ज एवं 02 प्रकरण की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
 बदमाश वर्ष 2017 में गोवंश तस्करी में सक्रिय भूमिका
आदतन निगरानी रमेश यादव पिछले कई वर्षों से जांजगीर–चाम्पा एवं सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले क्षेत्र में गौवंश की अवैध तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल पाया गया है। पुलिस द्वारा बार–बार कार्रवाई किए जाने के बावजूद भी आरोपी अपनी प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं लाया।
 इसकी गतिविधियों से गौ- सेवकों में असंतोष आम नागरिकों में भय धार्मिक भावनाओं को ठेस एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर होने की संभावना पर आदतन निगरानी बदमाश के विरुद्ध जिला बदर की सख्त कार्रवाई हेतु विस्तृत प्रतिवेदन तैयार  किया गया है।
 निगरानी बदमाश के विरूद्ध लगातार कार्यवाही के बावजूद भी उसके आपराधिक गतिविधियों में कमी नही आयी है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल एवं लोगो में भय व्याप्त है जिसके बावजूद भी बदमाशों के द्वारा अपने अपने आदतो पर कोई सुधार नहीं ला रहा है, जिसका कृत्य क्षेत्र में सुरक्षा/शांति व्यवस्था को व्यवधान उत्पन्न कर सकता है जिस कारण से आदतन बदमाश का जिला बदर का कार्यवाही हेतु विस्तृत प्रतिवेदन माननीय जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर जांजगीर -चाम्पा को भेजा गया।

See also  CG Foods: छत्तीसगढ़ के 20 ऐसे स्वाद! जिन्हें जानकर आप भी कहेंगे- यही है असली देसी फूड कल्चर…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!