Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कांग्रेस और बसपा समर्पित जिला पंचायत सदस्यों को नहीं मिला लोक महोत्सव का निमंत्रण, उपेक्षा से आक्रोशित कई सदस्यों ने कलेक्टर से शिकायत कर जताई गहरी नाराजगी…

जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में 10 फरवरी से 12 फरवरी तक जाज्वल्य देव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला आयोजित है, जिसके लिए आयोजन समिति द्वारा आमंत्रण पत्र प्रकाशित करवा कर वितरण किया गया है परन्तु, उक्त आमंत्रण पत्र जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के कांग्रेस और बसपा समर्थित सदस्यों को नहीं मिला है, जिससे उनमें गहरी नाराजगी है। इस बात से आक्रोशित कई सदस्यों ने कलेक्टर से शिकायत कर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू ने कहा कि वे कृषि स्थाई समिति के सभापति है किंतु, इस आयोजन के संबंध में उन्हें किसी प्रकार का आमंत्रण पत्र आज तक प्राप्त नहीं हुआ है, जबकि 10 फरवरी से उक्त आयोजन शुरू हो जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से अब तक आमंत्रण पत्र नहीं मिलना अत्यंत दुर्भाग्य जनक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का उपेक्षा पूर्ण व्यवहार कांग्रेस और बसपा समर्थित जिला पंचायत के सदस्यों के साथ ही हुआ है। कांग्रेस समर्थित उनके साथी सदस्यों को जाज्वल्य देव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला से संबंधित किसी प्रकार का कोई आमंत्रण पत्र अब तक नहीं मिला है। इस बात की शिकायत हमने कलेक्टर से करते हुए गहरी नाराजगी जताई है। बसपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य लखन साहू ने कहा कि इस आयोजन के संबंध में हमें किसी प्रकार का कोई निमंत्रण पत्र जिला प्रशासन की ओर से नहीं मिला है। इस बात की जानकारी लेने के लिए जब पंचायत विभाग के उपसंचालक अभिमन्यु साहू से मोबाइल के माध्यम से संपर्क किया गया तो उन्होंने गलत व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि हम आपके नौकर नहीं है, जो आपके आमंत्रण पत्र को आपके घर तक पहुंचाएंगे। आपका आमंत्रण पत्र जनपद पंचायत नवागढ़ के कार्यालय में भिजवा दिया गया है, आप वहां से अपना आमंत्रण पत्र प्राप्त कर लो। जिला पंचायत सदस्य लखन साहू ने कहा कि इस पूरे मामले की जानकारी कलेक्टर आकाश छिकारा को मोबाइल के माध्यम से दी गई है और उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत भी कराया गया है मगर, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के प्रति जिला प्रशासन का यह रवैया अत्यंत ही अशोभनीय एवं दुर्भाग्य जनक है। इस संबंध में कलेक्टर से मुलाक़ात कर उनके साथ और भी विस्तृत चर्चा की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति निर्मित न हो।

See also  BREAKING NEWS:नीता और मुकेश अंबानी दानदाताओं की शीर्ष-100 सूची में शामिल…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!