Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य प्रगणक दल समन्वय स्थापित कर समय सीमा में करें पूर्ण: जिला पंचायत सीईओ डॉ. ज्योति पटेल…

सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य प्रगणक दल समन्वय स्थापित कर समय सीमा में करें पूर्ण: जिला पंचायत सीईओ डॉ. ज्योति पटेल
 
ऑनलाइन ऐप में दर्ज की जा रही परिवार की जानकारी
 
जांजगीर चांपा। जिले में 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिला पंचायत सीईओ डॉ ज्योति पटेल ने बताया कि जांजगीर चांपा जिले की 336 एवं सक्ती जिले की 321 ग्राम पंचायतों में सर्वे का काम किया जा रहा है। इस कार्य को सुपरवाइजर एवं प्रगणक दल के द्वारा ऑनलाइन ऐप एवं प्रपत्र के माध्यम से परिवार की जानकारी को एकत्रित  किया जा रहा है। उन्होंने दल के सदस्यो से आपसी समन्वय बनाकर कार्य को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने बताया कि जिले में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य 1 अप्रैल से शुरू किया गया है। जिला पंचायत सीईओ डॉ. ज्योति पटेल द्वारा जनपद पंचायतो द्वारा किए जा रहे सर्वे की जानकारी ली जा रही है। सर्वे के सुचारू रूप से संचालन को लेकर शनिवार को उन्होंने बलौदा की ग्राम पंचायत जर्वे च में निरीक्षण करते हुए दल के सदस्यो के सामने ही ऐप में परिवार की जानकारी भरवाई। उन्होंने दल के सदस्यो को एक एक परिवार की जानकारी को ऐप एवं प्रपत्र के माध्यम से एकत्रित करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ को प्रतिदिन सर्वे की जानकारी जिला स्तर पर भेजने के निर्देश दिए।
जांजगीर में 1168 एवं सक्ती में 1072 प्रगणक भरेंगे ऑनलाइन जानकारी
जांजगीर चांपा जिले की पांच जनपद पंचायत की 336 ग्राम पंचायत में 149 सुपरवाइजरों एवं 1168 प्रगणको को सर्वे कार्य में लगाया गया है। वही सक्ती जिला में चार जनपद पंचायत की 321 ग्राम पंचायतों में 84 सुपरवाइजरो एवं 1072 प्रगणको के द्वारा सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में सर्वे के लिए एक प्रगणक दल का गठन किया गया है जिसमें एक महिला सदस्य एवं एक पुरुष सदस्य शामिल है और जहां परिवारों की संख्या अधिक होगी वहां आवश्यकता अनुसार 1 से अधिक प्रगणक दलों का गठन भी किया जायेगा।  सर्वेक्षण का उद्देश्य विगत वर्षों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का जनसामान्य के जीवन स्तर पर पड़े प्रभाव का आकलन कर प्राप्त डाटा का भविष्य में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं नई योजनाओं के निर्माण के लिए उपयोग किया जाना।
 
ऐप में दर्ज होगी परिवार की जानकारी
छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य ऐप के माध्यम से किया जा रहा है जिसके लिए  प्रगणको के लिए ऐप का प्रशिक्षण दिया गया है। सर्वे कर्ताओं द्वारा ऑनलाइन ऐप के माध्यम से परिवार की सारी जानकारी दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही समानांतर रूप से प्रपत्र की जानकारी हार्ड कॉपी में भी दर्ज की जाएगी। प्रपत्र के प्रत्येक पृष्ठ पर प्रगणक एवं परिवार के मुखिया सदस्य का हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान लिया जाएगा।

See also  पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मिट्टी के विभिन्न प्रकार के बर्तन, खिलौने बनाने का दिया गया प्रशिक्षण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!