Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024: राजनैतिक दलों द्वारा विभिन्न मदों में खर्च होने वाले व्ययों के मानक दर के निर्धारण के संबंध में जिला स्तरीय बैठक संपन्न…

 जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देशन में अपर कलेक्टर एस.पी.वैद्य ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों तथा प्रतिनिधियों के साथ, निर्वाचन के दौरान अभ्यर्थियों/प्रत्याशियों द्वारा विभिन्न मदों में किए जाने वाले व्ययों के लिये मानक दर निर्धारण किये जाने के संबंध में बैठक ली गयी। मानक दर में प्रचार-प्रसार सामग्री सहित खाने-पीने के विभिन्न सामानों, टेंट, बैंड-बाजा, डीजे, होटल एवं वाहनों के किराया निर्धारण पर चर्चा किया गया एवं चर्चा उपरांत् बैठक में उपस्थित सभी राजनैतिक पदाधिकारियों की सहमति से आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की अवधि के लिये विभिन्न मदों मे व्यय किये जाने हेतु मानक दर का निर्धारण किया गया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग विद्युत एवं यांत्रिकी सी.आर.निराला, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी डॉ रूपेश पाठक, राजनैतिक पदाधिकारियों में शिशिर द्विवेदी, प्रदीप सराफ, आशुतोष गोपाल सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

See also  छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं सदस्यों ने प्रकरणों की जनसुनवाई

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!