Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

निरूद्ध बच्चों के सत्यापन के लिए जिला जेल समिति ने किया जिला जेल खोखरा एवं उप जेल सक्ती का निरीक्षण…

निरूद्ध बच्चों के सत्यापन के लिए जिला जेल समिति ने किया जिला जेल खोखरा एवं उप जेल सक्ती का निरीक्षण

जांजगीर-चांपा। सर्वोच्च न्यायालय के मार्ग दर्शन के अनुक्रम में जेलों में निरुद्ध बच्चों के सत्यापन के लिए जिला जेल समिति द्वारा जिला जेल खोखरा एवं उप जेल सक्ती का निरीक्षण किया गया। सभी बैरकों में समस्त बंदियों से उम्र संबंधी जानकारी लिये गये, जहां 02 बच्चों की उम्र विधि के उल्लंघन करने वाले किशोर के रूप में संदेहास्पद पाये गये जिनका उम्र सत्यापन कराया जाना है। कुछ बंदियों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके निवास स्थान में बच्चों का पालन-पोषण एवं देखरेख करने हेतु कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है। वह स्वयं व उसकी पत्नी जेल में निरूद्ध है। ऐसे बंदियों के बच्चों की सूची तैयार की गई, जिसे बाल कल्याण समिति के माध्यम से संस्थागत संरक्षण प्रदान किया जावेगा।

See also  आंदोलन से मिला था जिला चिकित्सालय, पीसीसी सचिव का बड़ा बयान, राघवेंद्र पाण्डेय ने कहा, जांजगीर-चांपा सहित प्रदेश में तीन नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे...

जेल के कर्मचारीयों को निरीक्षण समिति द्वारा अवगत कराया गया कि जेलों में प्रवेश देते समय यदि बंदी 18 वर्ष से कम के प्रतीत होने की स्थिति में या उम्र के प्रति संदेहास्पद होने के स्थिति में समिति के सदस्यों को तत्काल सूचना दी जाये ताकि समिति द्वारा उम्र सत्यापन के पश्चात किशोरों को संप्रेषण गृह में संरक्षण की प्रारंभिक कार्यवाही की जा सके। निरीक्षण के दौरान जिला जेल निरीक्षण समिति के सदस्य जिला बाल संरक्षण इकाई जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.) से गजेन्द्र सिंह जायसवाल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी पूजा तिवारी, संरक्षण अधिकारी (गैर संस्थागत देखरेख) संतोषी वैष्णव सामाजिक कार्यकर्ता, हर्षवर्धन सिंह सामाजिक कार्यकर्ता जेल अधीक्षक एवं जेलों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

See also  Deepika-Babybump -Viral: ‘King’ के सेट से लीक हुआ बड़ा सरप्राइज! दीपिका का Video देख चौंके फैंस

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!