Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बिर्रा नगर पंचायत न होने से विकास ठहरा : उपतहसील,गौरवपथ निर्माण, व महाविद्यालय भवन की मांग पूरी नहीं होने पर बिर्रा में नाराजगी

जांजगीर-बिर्रा। गुरुवार को नगर पंचायत बम्हनीडीह में नगर पंचायत अध्यक्ष और सभी पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर ग्राम पंचायत बिर्रा के सरपंच एवं समस्त पंचों ने मुख्यमंत्री के समक्ष ग्राम के विकास संबंधी मांगों की लिखित आवेदन किया। आवेदन में बिर्रा को नगर पंचायत में मान्यता देने, उपतहसील स्थापित करने, गौरवपथ (डिवाइडर) का निर्माण कराने और शासकीय नवीन महाविद्यालय के भवन निर्माण सहित 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा केंद्र जैसी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने की मांगें शामिल थीं।
ग्रामवासियों का कहना है कि इन मांगों को बार-बार शासन-प्रशासन के सामने रखा गया, परंतु अब तक संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वही एकांश पटेल (पंच वार्ड क्रमांक 09 एवं अध्यक्ष निर्माण एवं विकास कार्य समिति ग्राम पंचायत बिर्रा) ने बताया कि इससे पहले सुशासन शिविर और अन्य मंचों पर भी यही मांगें उठाई जा चुकी हैं, बावजूद इसके बिर्रा के विकास कार्य लगातार अनदेखे किए जा रहे हैं। सरपंच ने कहा, “हमने शांतिपूर्ण व वैधानिक तरीके से कई बार अपनी आवाज़ उठाई है। बम्हनीडीह शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री जी को आवेदन सौंपा गया, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हुई तो ग्रामवासियों में निराशा बढ़ रही है। इस अवसर पर पीली बाई एकादशिया साहू (सरपंच ग्राम पंचायत बिर्रा),गोपाल कश्यप (उपसरपंच प्रतिनिधि),पंच एकांश पटेल,प्रकाश देवांगन,छतबाई कर्ष,छोटेलाल कैवर्त्य,राधेश्याम केशरवानी,बलराम कश्यप,बुदेश देवांगन,कमला कहार,भोला राम देवांगन उपस्थित थे।

See also  विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक किया राजेश्री महन्त ने, भगवान शिव की आराधना से मिलता है मनोवांछित फल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!