छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
उपनिरी. लालन पटेल हुए निरीक्षक के पद पर पदोन्नत…

जांजगीर-चांपा। पदोन्नत हुए उपनिरी. लालन पटेल को पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के द्वारा स्टार लगाया गया।
पुलिस मुख्यालय रायपुर स्थापना बोर्ड के आदेश द्वारा उपनिरी. लालन पटेल जो वर्तमान में यातायात शाखा जांजगीर में पदस्थ है जिसको निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कियें जाने पर पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर द्वारा 28 अक्टूबर 2024 को स्टार लगाकर बधाई दी गई।



