Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की विभागीय बजट की समीक्षा…

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में शुक्रवार को महानदी भवन मंत्रालय में गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग के बजट को लेकर वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

वित्त मंत्री चौधरी एवं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने बैठक में महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक में साइंस सिटी, एस्ट्रो पार्क व केन्द्रीय प्रयोगशाला की स्थापना तथा पुलिस बल के आधुनिकीकरण, सुदृढ़ पुलिस थानों के निर्माण सहित प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना जैसी विभिन्न विभागीय योजनाओं के बजट एवं अनुदान को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

See also  बीज निगम घोटाले में 4 करोड़ कैश और 10 किलों चांदी की ईंटें जब्त, छापेमारी पर रायपुर ED का बयान

वित्त मंत्री चौधरी एवं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने विभागों के बजट की समीक्षा एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्लई, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, वित्त सचिव अंकित आनंद समेत संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!