Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दूसरे देशों पर निर्भरता हमारा सबसे बड़ा दुश्मन : पीएम मोदी…

भावनगर,20 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में भाग लिया और 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत आज विश्वबंधु की भावना से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में हमारा कोई बड़ा दुश्मन नहीं है। सच्चे अर्थ में अगर हमारा कोई दुश्मन है तो वो है दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता… यही हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है और हमें मिलकर भारत के इस दुश्मन को हराना ही होगा। जितनी ज्यादा विदेशी निर्भरता… उतनी ज्यादा देश की विफलता। विश्व में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए… दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश को आत्मनिर्भर बनना ही होगा।

See also  कलेक्टर ने जनदर्शन के माध्यम से सुनी आमलोगों की समस्याएं,  आज से हर सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होगा जनदर्शन कार्यक्रम, जनदर्शन में कुल 05 आवेदन प्राप्त हुए...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत में सामर्थ्य की कोई कमी नहीं है, लेकिन आजादी के बाद कांग्रेस ने भारत के हर सामर्थ्य को नजरअंदाज किया, इसलिए आजादी के 6-7 दशकों बाद भी भारत वो सफलता हासिल नहीं कर पाया, जिसके हम हकदार थे। इसके दो बड़े कारण रहे- लंबे समय तक कांग्रेस सरकार ने देश को लाइसेंस कोटा राज में उलझाए रखा। दुनिया के बाजार से अलग-थलग रखा। कांग्रेस सरकार की नीतियों ने देश के नौजवानों का बहुत नुकसान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ये कार्यक्रम तो भावनगर में रहा है लेकिन ये कार्यक्रम पूरे भारत का है। आज भावनगर निमित्त है। पूरे भारत में समुद्र से समृद्धि की ओर जाने की हमारी दिशा क्या है उसके लिए आज इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का केंद्र भावनगर चुना गया है। गुजरात और भावनगर के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।

See also  4 साल की बच्ची ने तोड़ा कमल हासन का 65 साल पुराना रिकॉर्ड, साउथ सुपरस्टार का आया रिएक्शन

नरेंद्र मोदी ने कहा, 21 वीं सदी का भारत आज समुद्र को बहुत बड़े अवसर के रूप में देख रहा है। थोड़ी देर पहले यहां बंदरगाह आधारित विकास को गति देने के लिए हजारों करोड़ रुपए के परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है। देश में क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आज मुंबई में अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का भी लोकार्पण किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, अभी 17 सितंबर को आप सबने अपने नरेंद्र भाई को जो शुभकामनाएं भेजी हैं, देश और दुनिया से जो शुभकामनाएं मुझे मिली है उसके लिए मैं सार्वजनिक रूप से देश और दुनिया के सभी महानुभावों का आभार व्यक्त करता हूं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!