Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दिल्ली जीते है नगरीय निकाय में भी भाजपा का कमल खिलेगा – पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल…

दिल्ली की जीत पर आतिषबाजी एवं मिठाईयां बाटकर खुषियां मनाई भाजपा कार्यकर्ताओं ने।

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी का दिल्ली विधानसभा में शानदार जीत पर जांजगीर-नैला नगर पालिका के नेताजी चौक स्थित चुनाव कार्यालय में भारी आतिशबाजी की गई तथा सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर, मिष्ठान वितरण कर दिल्ली के विजय पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि हम दिल्ली में जीते है, नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जीत पर आप पार्टी व केजरीवाल के कुशासन का अंत हुआ है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में चल रही सरकार के प्रति दिल्ली की जनता ने विश्वास का मोहर लगाया है, उन्होंने इसके लिये सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने भी दिल्ली जीत की सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बड़ी संख्या में यहां भाजपा कार्यकर्तागण उत्साह पूर्वक वातावरण में आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री संतोषी दुबे, इंजी. रवि पाण्डेय, भुवनेश्वर साहू, संजीता पिंकल माली, शंकर सिंघानिया, आर.एस. क्षत्रिय, अनिल शर्मा, प्रेमशंकर थवाईत, सतीश शर्मा, आशीष साव, लक्ष्मी सारथी, अजय निर्मलकर, छोटा क्षत्रिय, रिया यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे। सभी ने एक दुसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी व आतिशबाजी कर मिष्ठान का वितरण किया।

See also  Iran में उबाल चरम पर! 14 दिन में 217 मौतें, देशभर में इंटरनेट बंद, 5 लाख प्रदर्शनकारी सड़कों पर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!