Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराजनीतिराज्य एवं शहररायपुर

दिल्ली चुनाव 2025: केजरीवाल दिल्ली चुनाव को लेकर आज जारी करेंगे मेनिफेस्टो, इन मुद्दों को कर सकते है शामिल…

Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) सोमवार को अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी. सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार यानी आज दोपहर 12 बजे पार्टी का मेनिफेस्टो जारी करेंगे. इस मैनिफेस्टो में पार्टी अपनी विजन और योजनाओं को जनता के सामने रखेगी. दिल्लीवासियों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, और अन्य बुनियादी सेवाओं के सुधारों के संदर्भ में कई अहम घोषणाएं की जा सकती हैं.

माना जा रहा है कि दिल्ली के मतदाताओं को साधने के लिए कई बड़े ऐलान किए जा सकते हैं. हालांकि, आम आदमी पार्टी या उनके नेताओं की ओर से इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

See also  अवैध रूप से मादक पदार्थ नशीली कोडीन शिरप बिक्री हेतु कार में परिवहन करने वाले 02 आरोपी  गिरफ्तार...

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को एक चरण में मतदान होगा। नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी। दिल्ली में एक करोड़ 55 लाख मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख और महिला मतदाता 71.74 लाख हैं। इसके अलावा 1,261 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 लाख है जबकि 2.08 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं.

दिल्ली में प्रमुख रूप से भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुकाबला है। हालांकि, इन सब के बीच सभी दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!