Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सरकार परीक्षा और स्थानीय निकाय चुनाव पर स्थिति स्पष्ट करें : दीपक बैज…

रायपुर। सरकार परीक्षा और निकाय चुनाव पर स्थिति स्पष्ट करें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अभी तक स्थानीय निकायों के चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं हुये है।

जबकि स्कूलों के बोर्ड परीक्षाओं तथा अन्य परीक्षाओं की समय सारणी घोषित हो चुकी है।

दसवीं सीबीएससी की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी जो 18 मार्च तक चलेगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेगी।

माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगी। इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा मंडल की अन्य परीक्षाएं भी 1 मार्च से शुरू होकर 10 मार्च तक चलने वाली है। विभिन्न बोर्डों की घरेलू परीक्षाएं भी फरवरी माह में होगी।

See also  C.G News : धमतरी में चौंकाने वाली घटना! 35 स्कूली बच्चों ने खुद काटे अपने ही हाथ, अजीब हरकत से मचा हड़कंप

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार तुरंत भी चुनाव कार्यक्रम घोषित करती है तो भी चुनाव के नामांकन, प्रचार एवं मतदान का फरवरी के पहले होना संभव नहीं है। ऐसे में चुनाव एवं परीक्षाओं का टकराना निश्चित है। यह स्थिति भाजपा के डर के कारण आया है।

Advertisment

सरकार चाहती तो अभी तक चुनाव संपन्न हो चुके होते और परीक्षाओं तथा चुनाव के बीच टकराहट नहीं होती। अब इस चुनाव के कारण बच्चों की परीक्षाये बाधित होगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार चुनाव और परीक्षाओं को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। यह प्रदेश के लाखों बच्चों के भविष्य का सवाल है। सरकार की लापरवाही और भाजपा के डर का खामियाजा बच्चों को नहीं भुगतना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाये।

See also  दंतेवाड़ा के युवाओं की आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरणादायक यात्रा, आईआईएम में उद्यमिता प्रशिक्षण से बदली जीवन की दिशा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!