Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बिटांगीपाली नाला के पास खेत में मिली लाश, लेनदेन के मामले को लेकर जताई जा रही हत्या की आशंका…

संवाददाता नीलकंठ धिरहे,

बसना। बसना थाना क्षेत्र में आज हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है इस घटना में पति और पत्नी दोनों को मौत के घाट उतारने का प्रयास किया गया जिसमें पति की मौत और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है पत्नी के गले के नस को काटने का प्रयास किया गया है जिससे गंभीर रूप घायल होने पर उसे रायपुर रिफर किया गया है। उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बरातू पटेल निवासी भठोरी का पैसे को लेकर विवाद था जो कल बुधवार को दोपहर बिटांगीपाली नाला के पास खेत मे काम करने आया था। उसी समय गांव का ही एक अन्य व्यक्ति पुराने लेनदेन के मामले में बरातू पटेल से मिलने आया और दोनों के बीच विवाद हो गया । विवाद के बीच आरोपी ने बेरहमी से बरातू पटेल की हत्या कर दी और बरातू पटेल की पत्नी को भी हत्या करने की नियत से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई।

See also  नक्सल विरोधी अभियान पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा आरोप, कहा- “राहुल गांधी की भूमिका संदिग्ध, मेरे पास है प्रमाण…”

वहीं आज सुबह घटना की खबर मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। और इसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की जांच कार्रवाई कर री है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!