DC vs RR : राजस्थान ने टॉस जीतकर किया बॉलिंग का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 32वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में दिल्ली की टीम एक बार फिर से अपनी जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी।
DC vs RR अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 4 मैच जीते हैं और केवल 1 मैच में हार का सामना किया है। दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन में केवल दो मैच जीत पाई है। संजू सैमसन की अगुवाई वाली टीम ने 4 मुकाबले गंवाए हैं और पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है।
राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग-11
यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, नितीश राणा, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे DC vs RR
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग-11
DC vs RR जेक फ्रेजर-मैक्गर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा



