Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने हेतु परिवहन करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, सायबर सेल पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। सायबर सेल जांजगीर पुलिस को 04 फरवरी 2024 को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि प्रशांत सुल्तानिया निवासी भोजपुर द्वारा थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम मिस्दा रोड के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु थैला में रखा हुआ है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के विधिवत् रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी के कब्जे से 02 किलो ग्राम गांजा मिला, एवम परिवहन में उपयोग किए मोटर सायकल को विधिवत बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 31/2024 धारा NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
विवेचना कार्यवाही के दौरान आरोपी प्रशांत सुल्तानिया निवासी भोजपुर थाना चाम्पा के विरूद्व अपराध धारा सदर का सपूत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में निरी. प्रवीण द्विवेदी सायबर सेल प्रभारी, सउनि रामप्रसाद बघेल, प्रआर राजकुमार चन्द्रा, बलवीर सिंह, आर. गिरीश कश्यप, अर्जुन यादव सायबर जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

See also  CG News: शिक्षक ने फर्जी मेडिकल बिल लगाकर किया 30 लाख फर्जीवाड़ा, DEO ने बनाई जांच कमेटी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!