Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विकास के साथ योग के माध्यम से हो रही सांस्कृतिक विरासत मजबूत – वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

  • कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर किए योगाभ्यास
  • ‘योग संगम एवं हरित योग’ थीम पर आयोजित हुआ रायगढ़ स्टेडियम में 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग कार्यक्रम

रायगढ़, 21 जून 2025 I वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आज रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर में 11 वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम ‘योग संगम एवं हरित योग’ थीम पर आयोजित हुआ। इस अवसर पर सभापति श्री डिग्री लाल साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष रायगढ़ श्रीमती सुजाता चौहान, पार्षद नेहा देवांगन, श्री दिबेश सोलंकी, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, डीएफओ श्री अरविंद पीएम, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, उपायुक्त श्री सुतीषण यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए।

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है। इससे बड़े गर्व का विषय हम भारतीयों के लिए नहीं हो सकता। हजारों वर्ष पुरानी हमारी योग की परंपरा रही है, जिसकी परिकल्पना हमारे मनीषियों ने हजारों साल पहले की थी। आदि योगी के रूप में सबसे पहले योगी भगवान शिव को माना गया है, बाद में हमारी परंपरा में महर्षि पतंजलि ने योग को एक वैज्ञानिक आकार दिया और उसे एक व्यवस्थित तरीके से पूरे समाज में देश में दुनिया में प्रसारित करने का रास्ता प्रशस्त किया। इस तरह से हमारी पुरानी परंपरा योग की रही है।

See also  रेपो रेट में कटौती से झूम उठा बाजार, 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 24850 के पार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में जब देश के प्रधानमंत्री बने तो उनका व्यक्तित्व, उनका विजन उनकी सोच स्पष्ट थी कि विकास भी विरासत भी। हमें अपने देश को विकास के नए सोपानों पर लेकर जाना है, आर्थिक रूप से हमको दुनिया की बड़ी शक्ति बनना है, इस दिशा में उन्होंने बहुत तेजी से काम किया। इसी की परिणाम है कि 2014 में जो देश की अर्थव्यवस्था दसवें नंबर पर थी। पिछले 10 साल के भीतर श्री मोदी के नेतृत्व में हमारी अर्थव्यवस्था पांचवें नंबर पर आ गयी। इस तरह के अनेकों कार्यों को उन्होंने आगे बढ़ाया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने पहले ही साल 2014 में संकल्प लिया कि योग को देशभर में ही नहीं दुनिया भर में स्थापित करना है, इसलिए उन्होंने प्रयास प्रारंभ किया और हम सबके लिए बहुत गर्व का विषय रहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ की सामान्य सभा ने प्रस्ताव लाया गया और दुनिया के 177 देशों ने योग को अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित करने के लिए भारत का समर्थन किया। उन्होंने योग को मान्यता दी वह भारत के सांस्कृतिक महत्व की स्वीकृति थी, यह भारत को जगतगुरु मानने की एक तरह से स्वीकृति थी और आज पूरी दुनिया में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने योगाभ्यास करवाने वाले टीम एवं प्रदर्शन करने वाले आयुष की टीम को बधाई दी।

See also  रोजाना 3 लीटर पानी पीने से शरीर पर पड़ते सकारात्मक प्रभाव

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने योग प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्वेच्छानुदन से 3-3 हजार रुपए की राशि एवं उनके शिक्षक को 25 हजार की राशि स्वीकृत की, ताकि वे अन्य बच्चों को भी प्रशिक्षित कर पाए। कार्यक्रम का सफल संचालन प्राचार्य श्री राजेश डेनियल ने किया।

Advertisment

विभिन्न आसनों के साथ लोगों ने किया योगाभ्यास
पतंजलि योग संस्थान एवं आयुष विभाग की श्रीमती चुलेश्वरी साव, श्रीमती सत्या, जज्ञसैनी बारला, वर्षा प्रधान एवं श्रीमती कल्याणी सरकार ने प्रार्थना, कटीचालन, ताड़ासन, श्वसन, वक्र आसन, ध्यान, कटी चक्रासन, अद्र्धचक्रासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम जैसे विभिन्न आसन के माध्यम से योगाभ्यास करवाया। जिसमें बड़ी संख्या जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं जनसामान्य शामिल होकर योगाभ्यास किया। वहीं आयुष टीम के बच्चों ने मनमोहक योगा डेमोंस्ट्रेशन की प्रस्तुति दी।

See also  भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान

नशा मुक्त एवं साक्षर भारत उल्लास के लिए दिलाई शपथ
वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने नशा मुक्त भारत अभियान एवं उल्लास के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने लोगों को नशा से दूर रहने, विकसित राज्य बनाने, परिवार में हर्षोल्लास, तन, मन, धन को सुदृढ बनाने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ ही लोगों से संपर्क कर उन्हें नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने के साथ ही उल्लास कार्यक्रम से जुड़कर शिक्षार्थियों को शिक्षा प्रदान करने, कर्तव्य पूर्ण भाव से योगदान देने, शिक्षार्थियों को साक्षर बनाने, अपने पूर्ण ज्ञान और कौशल का प्रयोग करने, लोगों को साक्षर बनाने के लिए प्रेषित करने की निरंतर प्रयास करते हुए जन-जन को साक्षर बनाने की शपथ दिलाई।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!