Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

रायगढ़ की धरा पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रथम आगमन पर स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, रोड शो में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर किया जोशिला स्वागत…

रायगढ़ की धरा पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रथम आगमन पर स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

रोड शो में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर किया जोशिला स्वागत

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कला-संस्कृति की नगरी पहुंचे साय

किसानों ने धान से तौलकर मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन

जगह-जगह बनाए गए स्वागत द्वार, करमा नृत्य की बिखरी छटा

Advertisment

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के स्वागत के लिए बुधवार को छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ में रोड शो के दौरान जन सैलाब उमड़ पड़ा। रायगढ़ की धरा पर मुख्यमंत्री के रूप में उनके प्रथम आगमन पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर उनका जोशिला स्वागत और अभिनंदन किया। रोड शो के दौरान पूरे नगर को आकर्षक स्वागत द्वारों से सजाया गया था। मुख्यमंत्री साय रोड शो के दौरान खुली जीप में जनता का अभिवादन स्वीकार रहे थे।

See also  गजेंद्र यादव का भव्य स्वागत : मुकुट और बांसुरी से सम्मानित, समाज भावुक और गौरवान्वित

मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका है जब साय रायगढ़ पहुंचे। रोड शो रायगढ़ के कबीर चौक से शुरू होकर गांधी चौक तक पहुंचा। मुख्यमंत्री खुली जीप में अपने मंत्रीमण्डल के सहयोगी और रायगढ़ शहर के नवनिर्वाचित विधायक ओ.पी. चौधरी के साथ हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। रोड शो के दौरान अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। सड़क के दोनों ओर छतों से जनता अपने प्रिय नेता का अभिवादन कर रही थी। काफिला कहां से शुरू हुआ और कहां पर खत्म हुआ, इसका आकलन करना भी कठिन था।

मुख्यमंत्री साय का रोड शो रायगढ़ में कबीर चौक और गांधी चौक के बीच जहां-जहां से गुजरा, रायगढ़ की जनता ने अपने मुखिया को अपार स्नेह और सम्मान दिया। रायगढ़ की जनता स्व-स्फूर्त भाव से उनके स्वागत के लिए सड़क पर उतरी। रोड शो के दौरान ऐसा लगा मानों फूलों की पंखुड़ियां आसमान में तैर रही हैं। मुख्यमंत्री का काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहा और चारों ओर स्वागत और अभिनंदन के नारे गूंजते रहेे। जगह-जगह लोक नर्तक दलों द्वारा करमा नृत्य की प्रस्तुति से पूरे माहौल में उत्साह और उमंग का वातावरण दिख रहा था।
पूरे छत्तीसगढ़ सहित रायगढ़ के किसानों में भी धान बोनस मिलने की खुशी से उत्साह का माहौल है।

See also  CRIME NEWS: नाबालिग लड़की को भगा ले गया मध्यप्रदेश, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी में किए गए वायदों, धान का दो वर्षाें का बकाया बोनस के भुगतान और समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी और धान का मूल्य प्रति क्विंटल 3100 रूपए देने के किसान हितैषी निर्णय के लिए रायगढ़ जिले के किसानों ने मुख्यमंत्री साय को धान से तौलकर उनका अभिनंदन किया। नागरिकों ने छत्तीसगढ़ की कमान संभालने के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री साय पिछले दो दशकों से रायगढ़ लोकसभा के सांसद हैं और यहां के लोगों से उनकी गहरी आत्मीयता है। वे रायगढ़ निवासियों के सुख-दुख में सम्मिलित होते रहते हैं और दिल्ली तथा रायपुर दोनों ही जगहों में रायगढ़ की जनता के हितों की आवाज उठाते रहे हैं।

See also  दशम अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, अच्छे स्वास्थ्य और तनाव मुक्त जीवन के लिए वरदान है योग: खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!