Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Crime News : अवैध संबंध में रोड़ा बने रहे पति की हत्या, पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर रची थी साजिश, पुलिस 4 आरोपी को दबोचा

रायपुर : रायपुर के खरोरा इलाके से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे पति को साजिश कर मौत के घाट उतार दिया. वारदात को सड़क हादसे का शक्ल देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने जांच में हत्या का पर्दाफाश कर दिया.

थाना खरोरा में शनिवार को प्रार्थी भागवत सारथी ने सूचना दी थी कि उसके छोटे भाई किशोर का शव ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ है. मौके पर पुलिस और एफ.एस.एल. टीम ने जांच शुरू कर दी. परिजनों ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर शव को सागौन वाटिका की ओर घसीटकर फेंका गया है. मामला हत्या का पाए जाने से धारा 103(1) भा.न्या.सं. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

See also  सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जांजगीर-चांपा पुलिस की नई पहल...

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मृतक की पत्नी और लिलेश उर्फ मुरू उर्फ कुलदीप नामक व्यक्ति के बीच पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध था. इस अवैध संबंध की जानकारी किशोर को पता चल गई, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद और मारपीट होती थी. इसी से परेशान होकर पत्नी ने अपने प्रेमी कुलदीप के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची. शुक्रवार को उसने रात 9 बजे बहन को लेने के लिए पति को ग्राम बिठिया भेज दिया. इस दौरान पहले से ही खरोरा-रायपुर रोड पर आरोपी घात लगाकर बैठे थे. थार सवार आरोपियों ने किशोर की बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर चोट पहुंचाई और हत्या कर दी.

See also  obc congress list: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 39 ओबीसी जिलाध्यक्षों की सूची की जारी, रायपुर में लक्ष्मण और मुकेश को मिली कमान

प्रकरण में षड्यंत्रपूर्वक हत्या किया जाना पाए जाने से धारा 61(2) भा.न्या.सं. जोड़ी गई. मामले में मृतक की पत्नी सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं घटना में इस्तेमाल थार वाहन को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!