Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम की उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी से सौजन्य भेंट…

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों मंत्रियों ने अपने-अपने राज्यों में कृषि विकास से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

श्री नेताम और श्री जोशी ने आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी नीतियों के प्रभाव पर भी चर्चा की, जिसमें किसानों की समस्याओं के समाधान और उनके जीवन स्तर में सुधार के उपायों पर जोर दिया गया। इस भेंट के दौरान, दोनों मंत्रियों ने कृषि क्षेत्र में आपसी सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान की संभावनाओं पर भी चर्चा की, जिससे दोनों राज्यों को लाभ मिल सके।

See also  लंबे समय से लाखों रुपए लेकर धोखाधड़ी करने का फरार आरोपी को पकड़ने में जांजगीर पुलिस को मिली सफलता...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!