Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अलग-अलग जगहों से 11 लीटर अवैध कच्ची महुआ एवं 31 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। अलग-अलग जगहों से 11 लीटर अवैध कच्ची महुआ एवं 31 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर-चाम्पा द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जयसवाल के कुशल मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्व रेड कार्यवाही किया गया जिसमें थाना नवागढ़ क्षेत्र में आरोपी जितेन्द्र खुंटे उम्र 35 साल निवासी अमोदा थाना नवागढ़ के कब्जे से 11 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया है। तथा थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में आरोपी विक्रम यादव उम्र 26 साल निवासी शिवरीनारायण के कब्जे से 31 पाव देशी प्लेन शराब जुमला शराब किमती 3890 रूपए बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग अपराध धारा आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक निरी. भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़ एवं उपनिरी. सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

See also  रोहित शर्मा के निशाने पर होगा ये सुपरहिट रिकॉर्ड...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!