Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सहकारिता सप्ताह: चांपा सेवा सहकारी समिति में विशाल रक्तदान शिविर, 17 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदान करने वाले कर्मचारियों का किया गया सम्मान, जनप्रतिनिधियों और सहकारिता विभाग के अधिकारियों की रही उपस्थिति

जांजगीर-चांपा। सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा चांपा एवं सारागांव के संयुक्त तत्वावधान में सेवा सहकारी समिति मर्यादित चांपा (पंजीयन क्रमांक-815) में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक सरोकार और मानव सेवा के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में समिति के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।
शिविर में कुल 17 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वालों में रंजीत जोगी, संतोष कुमार सोनी, मुकेश कुमार, दुर्गेश, लोकेश कुमार साहू, संजय महंत, जितेंद्र राठौर, शिवलाल, पुष्पेंद्र सिंह, अभिषेक, चंद्रशेखर, दुजराम, अमित साहू, खगेश, मनोज साहू, योगेश साहू एवं हितेश शामिल रहे। सभी रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को जूस, फल, प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद लोगों का जीवन बचा सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील भी की।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत, एल्डरमैन पवन पाठक, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष पद्मेश शर्मा, पार्षद महेंद्र तिवारी, पार्षद हरीश पांडे, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र ताम्रकार, संजय दुबे, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी अमित साहू, शाखा प्रबंधक मनोज तिवारी, शाखा प्रबंधक प्रमोद वैष्णव, पर्यवेक्षक संतोष कुमार सोनी सहित 12 समितियों के प्राधिकृत अध्यक्ष, प्रभारी संस्था प्रबंधक, विक्रेता, कंप्यूटर ऑपरेटर, चौकीदार एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष कुमार सोनी ने किया, जबकि अंत में समिति अध्यक्ष पद्मेश शर्मा ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए सहकारिता सप्ताह के दौरान ऐसे सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

See also  प्लास्टिक कचरे के बदले भोजन देने वाली अनोखी पहल ‘गार्बेज कैफे’ को देशभर में मिली पहचान…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!